फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: बारिश के दौरान तालाब में नहाने गए बालक की मौत, स्कूल से लौटते समय हुआ हादसा

Sat, 06 Jul 2024 12:01 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,करौली

सार

स्कूल से घर लौटते समय बारिश के दौरान अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के लिए रुके बालक की पानी में डूबने से मौत हो गई। बालक एक निजी स्कूल का छात्र था और शुक्रवार को तेज बारिश के कारण स्कूल वाहन नहीं आने से पैदल ही घर लौट रहा था।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली सदर थाने के अकोलपुरा गांव में बारिश के दौरान तालाब में नहाते समय 8 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक बालक कौशल का शव करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी में पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बालक स्कूल से घर लौटते समय बारिश में नहाने रुक गया था।

विज्ञापन

 
करौली सदर थाना अधिकारी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि अकोलपुरा गांव निवासी कौशल पुत्र मगन जागा उम्र 8 साल कक्षा 4 में एक निजी विद्यालय का छात्र था। शुक्रवार को तेज बारिश के कारण स्कूल वाहन नहीं आने के चलते बालक स्कूल से पैदल अपने घर लौट रहा था। रास्ते में बारिश आने के कारण दोस्तों के साथ तालाब में नहाने रुक गया। बाद में उसका साथी घर लौट गया, लेकिन बालक के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। 

सब जगह तलाश करने के बाद भी बालक के नहीं मिलने पर परिजनों ने शनिवार सुबह करौली सदर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सदर थाना पुलिस अकोलपुरा गांव पहुंची और बालक की तलाश की। बालक का शव गांव के तालाब में मिला। मृतक का शव तालाब से निकालकर करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालक के एक बड़ा भाई भी है, जो मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें