फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli: सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवारों की मौत, परिजनों ने 50 लाख की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की मांग की

Mon, 05 Aug 2024 09:04 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

करौली-मंडरायल मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शव करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी पहुंचाए गए हैं, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की मांग की है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के करौली-मंडरायल मार्ग पर मेडिकल कॉलेज के पास एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत के बाद मृतकों के परिजनों ने एसडीएम और करौली विधायक को ज्ञापन सौंपकर 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, एक परिवारजन को सरकारी नौकरी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी शंकरलाल मीणा भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से बात कर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


करौली अस्पताल चौकी प्रभारी बृजलाल शर्मा ने बताया कि मामले में सुआलाल जाटव पुत्र दौजीराम ने एफआईआर सौंपी है। जिसमें बताया गया है कि उसका भाई अमित बैरवा पुत्र दौजीराम और अकोलपुरा गांव के उपसरपंच गब्बर सिंह पुत्र हजारीलाल जाटव बाइक पर करौली से मंडरायल की ओर जा रहे थे। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के पास पुलिस लाइन के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। घायलों को करौली अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

घटना की जानकारी मिलते ही करौली विधायक दर्शन सिंह, करौली एसडीएम पिंकी गुर्जर और एएसपी शंकरलाल भी हॉस्पिटल पहुंचे तथा परिजनों से घटना की जानकारी ली। मृतकों के परिजनों ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें