फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli: गैस एजेंसी के बाहर खड़े ट्रोले को दूसरे ट्रोले ने मारी टक्कर, UP के देवबंद से आया चालक गंभीर घायल

Thu, 27 Apr 2023 08:19 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

राजस्थान के करौली जिले में एक ट्रोले ने दूसरे ट्रोले में टक्कर मार दी। इस दौरान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर (देवबंद) जिले से आया चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए चालक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
एक ट्रोले को दूसरे ट्रोले ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली में गंगापुरसिटी और कैलादेवी एनएच-11बी पर इंडेन गैस एजेंसी के बाहर खड़े ट्रोला को दूसरे ट्रोला ने टक्कर मार दी, जिससे उसके चिथड़े उड़ गए। ड्राइवेट केबिन के अंदर फंसा रह गया। उसे कैबिन को काटकर बाहर निकाला गया। उसके बाद चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद क्रेन मंगवाकर एनएच पर बीचों-बीच से दोनों ट्रोलों को हटाया गया। इसके बाद ट्रैफिक शुरू हुई। अस्पताल चौकी प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि करौली-गंगापुर रोड पर बरखेड़ा पुल के पास 2-3 दिन पहले एक ट्रोला खराब हो गया, जो बीच सड़क पर खड़ा था। बुधवार सुबह करीब छह बजे एक तेज रफ्तार ट्रोला सड़क पर खड़े ट्रोले से टकरा गया। हादसे में ट्रोले का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि ट्रोला का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर उसमें फंस गया। सूचना पर करौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्राइंडर से केबिन को काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला। ड्राइवर को गंभीर हालत में करौली हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

देवबंद निवासी जमील हुआ घायल...
चौकी प्रभारी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब छह बजे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में स्थित देवबंद निवासी जमील (30) पुत्र मीर हसन सिलिका रेता लेने सहारनपुर से करौली के कैलादेवी सपोटरा क्षेत्र में जा रहा था। जैसे ही ट्रोला गैस गोदाम के पास पहुंचा तो बीच सड़क पर खड़े ट्रॉला से टकरा गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से सड़क पर खड़े ट्रोला को हटवाकर ट्रैफिक सुचारू कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें