फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: सपोटरा में हनुमान मंदिर और सती माता की मूर्ति खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश

Thu, 05 Oct 2023 10:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

Karauli News: करौली जिले के सपोटरा में असामाजिक तत्वों ने आतंक मचाया हुआ है। हनुमान मंदिर की मूर्तियां और सती माता की मूर्ति को खंडित कर दिया गया है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
मूर्ति खंडित होने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली के उपखंड मुख्यालय सपोटरा में असामाजिक तत्वों ने उपखंड कार्यालय के ऊपर पहाड़ पर स्थित मनसा पूर्ण हनुमान मंदिर की मूर्तियां और सती माता की मूर्तियों को खंडित कर मंदिर को नष्ट करने की घटना को अंजाम दिया है। इससे लोगों में आक्रोश पनप गया है। इतना ही नहीं असामाजिक तत्वों ने मंदिर में रखी हुई रामचरितमानस और सुंदर कांड की पुस्तकों को फाड़कर लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाई है।

विज्ञापन


बता दें कि असामाजिक तत्वों द्वारा हनुमान मंदिर पर की गई घिनौनी हरकतों को लेकर ग्रामीणों में जमकर आक्रोश फैल गया है। मंदिर परिसर में मूर्तियों को खंडित करने, सती माता की मूर्तियों को तोड़ने, रामचरितमानस की पुस्तकों को फाड़ने तथा मंदिर की छतरियों को नष्ट करने के साथ मंदिर के सामान को नष्ट करने और चारो तरफ सामान को फैलाकर मंदिर के प्रसाद सहित हवन कुंड को मंदिर से दूर ले जाकर पहाड़ में फेंक देने की घटना को जब सुबह दर्शनार्थियों ने देखा तो सूचना तत्काल सपोटरा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सपोटरा थानाधिकारी यशपाल सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना का बारीकी से जायजा लेकर उच्च अधिकारियों को सूचना दी।

थानाधिकारी से मिली सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक मुरारीलाल मीणा भी हनुमान मंदिर परिसर घटनास्थल पर पहुंचे और असामाजिक तत्वों द्वारा घटना को अंजाम देने पर मंदिर परिसर में किए गए नुकसान को लेकर जानकारी जुटाई। दूसरी तरफ घटना को लेकर गज्जूपूरा के ग्रामीणों और मंदिर के दर्शनार्थियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। पुलिस के द्वारा एफएसएल टीम करौली को घटना की सूचना दी गई है, जिसका घटना स्थल पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें