फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पत्नी को भरण पोषण देने में असफल रहा पति गिरफ्तार, फैमिली कोर्ट ने जारी किया था वारंट

Thu, 08 Feb 2024 06:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

करौली के फैमिली कोर्ट से भरण पोषण के मामले में करीब छह महीने से फरार चल रहे आरोपी पति को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी ने भरण पोषण का दावा किया था। आरोपी भरण पोषण राशि जमा करने में असफल रहा।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली में परिवारिक न्यायालय से भरण पोषण के मामले में करीब छह महीने से फरार चल रहे आरोपी पति को करौली महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी ने भरण पोषण का दावा किया था। आरोपी भरण पोषण की राशि जमा करने में असफल रहा, जिसके बाद करौली पारिवारिक न्यायालय द्वारा आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। 

विज्ञापन


करौली महिला थाना अधिकारी मंजू फौजदार ने बताया कि एसपी ममता गुप्ता के निर्देशन, एएसपी सुरेश जैफ व डीएसपी अनुज शुभम के निकटतम सुपर विजन में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थानाधिकारी मंजू फौजदार के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। थानाधिकारी ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने करीब छह महीने पूर्व अपने पति के खिलाफ पारिवारिक न्यायालय में भरण पोषण का दावा किया था। आरोपी द्वारा भरण पोषण की राशि नहीं देने के कारण पारिवारिक न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए।

मामले में पुलिस ने आरोपी हरी सिंह पुत्र कमल उम्र 24 साल निवासी पाडला जागीर टोडाभीम जिला गंगापुरसिटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को तलाशी के समय साइबर सेल करौली की मदद से टावर लोकेशन के आधार पर पाडला जागीर से गिरफ्तार किया है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी सहित हेड कांस्टेबल अरविन्द, कांस्टेबल राजवीर सिंह, योगेंद्र और कुंती सहित अन्य पुलिस टीम शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें