फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में लगे कन्हैया और ओवैसी के ईनामी पोस्टर

Mon, 28 Mar 2016 04:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कन्हैया कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जेएनयू मुद्दे पर देशभर में चर्चा का केन्द्र बने विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के विरोध की चिंगारी राजस्‍थान के अलवर तक पहुंच गई है। यहां सार्वजनिक स्‍थानों और कालेज परिसरों में कन्हैया कुमार को धोखेबाज बताते हुए उसके खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


अलवर शहर में लगे इन पोस्टरों पर कन्हेया कुमार, उमर खालिद और हैदराबाद के सांसद ओवैसी को देशविरोधी बताते हुए उन पर दस हजार का ईनाम घोषित किया गया है। पोस्टरों में कहा गया है कि कन्हैया, खालिद और ओवैसी को जिंदा या मुर्दा पकड़ने वाले को दस हजार का इनाम दिया जाएगा। 

मामले में अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पोस्टरों में लिखा गया है कि देश विरोधी नारे लगाने वालों को फांसी हो और उनकी जमानत रद की जाए। पोस्टरों में छात्रों को चेतावनी भी दी गई है ‌कि अगर इन्हें देश में रहना है तो वंदे मातरम कहना होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बजरंग दल और एबीवीपी ने ईस्टर पर मचाया बवाल

बजरंग दल - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
वहीं उत्तर प्रदेश में हिंदूवादी संगठनों ने ईस्टर पर जमकर बवाल मचाया। विश्व हिंदू परिषद, एबीवीपी, बजरंग दल और हिंदू युवा वाहिनी संगठनों से जुड़े सदस्यों ने मैनपुरी जिले में रविवार को जमकर बवाल काटा।

हिंदू संगठनों ने ये सारा बवाल कथित धर्मांतरण के शक में काटा। संगठनों के दो दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता इस हिंसा में घायल हुए हैं।

संगठन से जुड़े लोगों ने आरोप लगाया कि ईसाई धर्म से जुड़े लोग जबरन कुछ लोगों का धर्मांतरण करवा रहे थे। आरोप है ‌इस समारोह में मांस परोसे जाने के संबंध में भी सवाल पूछे जा रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें