फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer: 'वंदे सरहद और वंदे मातरम' कार्यक्रम में बोले केंद्रीय मंत्री चौधरी- देश की एकता के लिए हटाई धारा-370

Fri, 26 May 2023 09:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

'वंदे सरहद और वंदे मातरम' कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि  मोदी सरकार ने साफ संदेश दिया कि वह राष्ट्रहित और जनहित में किसी भी तरह के कड़े फैसले लेने में नहीं हिचकेगी। आम लोगों के बीच पीएम मोदी और उनकी सरकार की लोकप्रियता के पीछे ये सबसे अहम फैक्टर है।
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने अपने संसदीय क्षेत्र बाड़मेर में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से चलाए जा रहे 'वंदे सरहद' कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने पिछले 9 साल के कार्यकाल में देश की सीमाओं की मजबूती के लिए राष्ट्रहित में कई बड़े फैसले किए हैं। धारा 370 हटाने का फैसला भी उन्हीं में से एक है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा- मोदी सरकार ने साफ संदेश दिया कि वह राष्ट्रहित और जनहित में किसी भी तरह के कड़े फैसले लेने में नहीं हिचकेगी। आम लोगों के बीच पीएम मोदी और उनकी सरकार की लोकप्रियता के पीछे ये सबसे अहम फैक्टर है। 

कैलाश चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने आतंकवादियों की कमर तोड़ने के लिए उनके ठिकानों पर हमला करवाया। देश की एकता और संप्रभुता की रक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने जैसा सख्त फैसला भी किया। इससे साबित हुआ कि मोदी सरकार मजबूत फैसला लेने से पीछे नहीं हटेगी। देश के सैनिकों के आत्मसम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने वन रैंक वन पेंशन कानून को लागू किया। साथ ही आतंकवादियों से मुठभेड़ में सैनिकों को मुकाबला करने की पूरी छूट दी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से बाड़मेर के चौहटन और भूणिया में आयोजित "वंदे सरहद और वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम" में शामिल हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से देश की सीमाओं की मजबूती के लिए किए जा रहे प्रयासों और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान की।

बीजेपी के ये नेता रहे कार्यक्रम में मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा, पूर्व जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल, पूर्व विधायक तरुण राय कागा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप पालीवाल, जिला परिषद सदस्य रूप सिंह राठौड़, चौहटन प्रधान रूपाराम सारण खेती स्थानीय जनप्रतिनिधि भाजपा पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें