फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप रे बाप! कार ठीक नहीं हुई तो पेट्रोल डालकर सर्विस सेंटर में ही आग लगा दी, अब झेलेंगे मुकदमा

Fri, 14 Oct 2022 02:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

राजस्थान के जोधपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे पढ़कर आप कहेंगे कि पागल है क्या...खैर। दरअसल, दो व्यक्ति अपने एक निजी सामान से इतने आहत हो गए कि पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। फिलहाल, आगे खबर पढ़िए।
विज्ञापन
पेट्रोल डालकर कार जलाया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर शहर में बासनी इलाके के एक मल्टीनेशनल ऑटो मोबाइल कंपनी के सर्विस सेंटर में गुरुवार दोपहर को दो युवकों ने अपनी कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आए सर्विस सेंटर के मैनेजर और एक कर्मचारी झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार में आग लगाने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


इस मामले पर भगत की कोठी थाना अधिकारी सुनील चारण ने बताया, उमेद पैलेस स्टाफ क्वॉर्टर में रहने वाले जसवंत सिंह और ओसियां निवासी मनमोहन सिंह ने कुंभट मोटर्स से कार खरीदी थी। कार की गड़बड़ी से वो काफी परेशान थे। उन्हें कार को ठीक कराने के लिए बार-बार सर्विस सेंटर आना पड़ रहा था।
विज्ञापन

पिछले 2 साल से उनकी कार ठीक नहीं हो पा रही थी। बुधवार को वो सर्विस स्टेशन पहुंचे फिर मैनेजर से शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान उनकी सर्विस सेंटर स्टाफ और मैनेजर से बहस हो गई। दोनों ने कहा कि आज इस कार को यहीं पर जलाकर ही जाएंगे और गाड़ी से एक पेट्रोल की बोतल निकाली और कार पर छिड़क कर आग लगा दी।
विज्ञापन


आग लगने से दूसरी गाड़ियां पर इसकी चपेट में आने का खतरा बढ़ गया। मैनेजर महावीर सिंह और एक कर्मचारी सोहेल खान दौड़े। आग बुझाने की कोशिश की, वो दोनों भी इसमें झुलस गए। जानकारी मिलते ही थाना अधिकारी सुनील चारण सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। दोनों घायलों को अस्पताल उपचार में भेजा गया, दोनों आरोपियों जसवंत सिंह और मनमोहन सिंह के खिलाफ पुलिस ने षड्यंत्र कर आगजनी करने मामला दर्ज कर लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें