फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पानी की हौद में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम

Mon, 19 Dec 2022 07:56 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

दोनों बच्चे घर से सुबह निकले थे लेकिन जब देर तक नहीं लौटे तो परिजनों ने उन्हें ढूंढा। दोनोें मासूमों का शव पास के ही खेत में बने हौद में मिला। 
विज्ञापन
जोधपुर में बच्चे डूबे - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के बालेसर ढाढणिया बरड़ा गांव में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। दो चचेरे भाई खेत में बने पानी के हौद में डूब गए। मृतक दोनों बालक स्कूली छात्र थे। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रविवार को ढाढणिया बरड़ा निवासी शंभूराम पुत्र रामाराम जाट के दो पौत्र श्रवण (12) पुत्र सुमेरा राम और यश (10) पुत्र पोलाराम रविवार सुबह घर से निकले थे। दोनों बच्चे 11 बजे तक घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने दोनों की तलाश की। इस दौरान पड़ोस के एक खेत में बने पानी की हौद में दोनों बच्चों के शव मिले। आननफानन में परिजनों ने शव को बाहर निकला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गई थी।


घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बालेसर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोर्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। श्रवण कक्षा सातवीं छात्र और यश कक्षा तीसरी में पढ़ता था। 

विज्ञापन

पैर फिसलने से डूबे

पुलिस का कहना है कि दोनों बच्चे खेलते हुए पानी के हौद के पास चले गए। इस दौरान छोटे बच्चे यश का पैर फिसला और वह पानी में गिर गया। जिसके बाद श्रवण ने अपना जैकेट उतार कर पानी में डूब रहे यश को पकड़ने के लिए कहा लेकिन श्रवण भी असंतुलित होकर पानी में गिर गया। दोनों बच्चों की मौत से गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें