फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur Crime: नहीं थम रहा चोरियों का सिलसिला, अब लूणी के सर गांव में किराना दुकान से चोरों ने किया नकदी पार

Sun, 23 Mar 2025 08:30 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Jodhpur: लूणी थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। हालांकि पुलिस कुछ मामलों में खुलासा कर चुकी है, लेकिन चोरी की वारदातों पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पाई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखे चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लूणी थाना क्षेत्र के सर गांव में चोरों ने एक किराने की दुकान को निशाना बनाते हुए 20,000 रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यह वारदात रात के अंधेरे में हुई, जब चोरों ने दुकान का शटर उठाया और कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

विज्ञापन

चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में दोनों चोरों की हरकतें साफ नजर आ रही हैं। चोरों ने पहले दुकान के आसपास रेकी की और जब उन्हें कोई नजर नहीं आया, तो उन्होंने वारदात को अंजाम दे दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

बढ़ रही चोरी की घटनाएं
लूणी थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। हालांकि पुलिस कुछ मामलों में खुलासा कर चुकी है, लेकिन चोरी की वारदातों पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पाई है।

विज्ञापन


पढ़ें: सीकर के श्रीमाधोपुर के कचियागढ़ में युवक की हत्या, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई वारदात; जानें    

पुलिस ने शुरू की जांच

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और आस-पास के इलाकों में संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। अब देखना होगा कि पुलिस इस चोरी की गुत्थी को कब तक सुलझा पाती है और चोरों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में कितनी सफल होती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें