फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: छात्रा से अश्लील हरकत करने पर शिक्षक पर बरसाई बेल्ट, आरोपी बोला-छोड़ दो, पीटकर अक्ल आ गई

Thu, 10 Nov 2022 10:28 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

आरोप है कि शिक्षक ने दसवीं की छात्रा को अकेले में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकत की। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने शिक्षक को खूब पीटा और उसके बाद थाने में केस दर्ज करवाया।
विज्ञापन
जोधपुर में शिक्षक की पिटाई - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के एक निजी स्कूल के शिक्षक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। जिसमें कुछ लोग शिक्षक की बेल्ट से पिटाई करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में शिक्षक युवकों से जान की भीख मांग रहा है। वो कह रहा है कि पिटकर उसे अक्ल आ गई है, वो आगे से गलती नहीं करेगा। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वीडियो जोधपुर के देचू कलाऊ गांव का है। देचु थाना इंचार्ज राजेश बिश्नोई ने बताया कि गांव के एक प्राइवेट स्कूल के टीचर जस्सू खां (30) एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाता है। मंगलवार को स्कूल में गुरु नानक जयंती का अवकाश था लेकिन शिक्षक ने 10वीं क्लास के छात्रों को पढ़ाई कराने के लिए स्कूल में बुलाया था। आरोप है कि शिक्षक ने एक छात्रा को अकेले में बुलाकर अश्लील हरकत की। जिसके बाद घर जाकर छात्रा ने परिजनों को शिक्षक की करतूत की जानकारी दी। जिसके बाद भड़के परिजनों ने बुधवार को स्कूल पहुंचकर शिक्षक जस्सू खां को क्लास से खींचकर बाहर ले आए और ताबड़तोड़ बेल्ट बरसाना शुरू कर दिया। 


परिजनों ने शिक्षक को जमीन पर गिरा दिया और 17 बेल्ट मारे। इस दौरान शिक्षक छोड़ देने की गुहार लगाता रहा। शिक्षक ने कहा कि अब अक्ल आ गई। आगे से ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगा। वहीं छात्रा के परिजनों ने देचू थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें