फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: शहर में बढ़ता आवारा कुत्तों का आतंक, प्रताप नगर इलाके में महिला-पुरुष पर किया हमला, वीडियो सामन

Thu, 18 Dec 2025 10:09 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

प्रताप नगर शॉपिंग सेंटर इलाके में कल सवेरे पैदल जा रहे एक महिला-पुरुष पर आवारा कुत्तों ने अचानक से हमला कर दिया। दोनों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर निगम इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे शहर में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है।
 
विज्ञापन
आवारा कुत्तों का आतंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में आवारा कुत्तों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला प्रताप नगर शॉपिंग सेंटर क्षेत्र का है, जहां बुधवार सुबह पैदल जा रहे एक महिला और एक पुरुष पर अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुत्तों के हमले से इलाके में अफरा-तफरी मचती नजर आ रही है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला पर कुत्ते अधिक आक्रामक हो गए थे। जान बचाने के लिए महिला घबराकर भागी और बड़ी मुश्किल से खुद को सुरक्षित स्थान तक पहुंचा पाई। वहीं पुरुष भी किसी तरह कुत्तों से बचते हुए मौके से निकल गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ लेकिन इस घटना ने राहगीरों में भय का माहौल पैदा कर दिया है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब प्रताप नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने हमला किया हो। इससे पहले भी कई बच्चों, बुजुर्गों और राह चलते लोगों को कुत्तों ने निशाना बनाया है। इतना ही नहीं जोधपुर घूमने आए कई विदेशी सैलानी भी आवारा कुत्तों के हमले का शिकार हो चुके हैं, जिससे शहर की छवि पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Ajmer News: वन्यजीव तस्करी एवं ऐतिहासिक धरोहरों की ऑनलाइन बिक्री का भंडाफोड़, बड़ी तादाद में कीमती सामान बरामद
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि नगर निगम की ओर से इस गंभीर समस्या को लेकर कोई ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। नसबंदी, धरपकड़ अभियान और निगरानी के दावे केवल कागजों तक सीमित नजर आ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर तुरंत नियंत्रण किया जाए, ताकि आमजन, बच्चों और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

गौरतलब है कि जोधपुर में इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं और शहर में आवारा श्वानों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अब देखना यह है कि नगर निगम इस गंभीर समस्या पर कब तक ठोस कार्रवाई करता है और शहरवासियों को इस खतरे से राहत दिला पाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें