फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: SFI प्रत्याशी ने छात्रसंघ चुनाव में पुलिस पर लगाया गड़बड़ी कराने का आरोप, वैभव गहलोत का भी लिया नाम

Sat, 27 Aug 2022 11:49 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के निवर्तमान अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी और एसएफआई के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अरविंद सिंह ने वैभव गहलोत पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वैभव गहलोत की प्रतिष्ठा बचाने के लिए पूरा फर्जीवाड़ा किया गया है।
विज्ञापन
जोधपुर जेएनवीयू में छात्रसंघ चुनाव में गड़बड़ी के आरोप - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के निवर्तमान अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी और एसएफआई के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अरविंद सिंह ने शुक्रवार को मतदान में गड़बड़ी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। भाटी ने कालेज प्रशासन और पुलिस पर गड़बड़ी के आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने वैभव गहलोत का भी नाम लिया।

विज्ञापन

एसएफआई के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अरविंद सिंह भाटी ने खुलकर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पुत्र वैभव गहलोत के इशारे पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया। वैभव गहलोत छात्र संघ चुनाव में सिर्फ कुछ लोगों को साथ लेकर चलना चाह रहे थे, जबकि उनकी संसदीय क्षेत्र में सभी समाज और अन्य जाति के लोग भी रहते हैं। उन्हें युवाओं का सहयोग नहीं चाहिए। भाटी ने कहा कि वैभव गहलोत की प्रतिष्ठा बचाने के लिए पूरा फर्जीवाड़ा किया गया।


रविंद्र भाटी ने शुक्रवार को प्रेस कॉनफ्रेंस किया। जिसमें उन्होंने कहा कि कॉमर्स फैकल्टी का मतदान केंद्र जानबूझ कर बदला गया। हमने लगातार शिकायत की लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। कई विद्यार्थियों के आइडेंटी कार्ड फाड़ दिए गए। जानबूझकर आइडेंटिटी कार्ड के साथ आधार कार्ड मांगे जाना लगा। यह एक सोची समझी व्यवस्था थी, जिसमें सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया।

विज्ञापन

एसएफआई प्रत्याशी का गंभीर आरोप है कि कांग्रेस से जुड़े हुए कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वालों को ड्यूटी पर लगाया गया। अरविंद सिंह ने आरोप लगाया कि न्यू कैम्पस में मेरे सामने एनएसयूआई के चेतन ग्वाला और रामचंद्र जलवानिया ने गेट पर खड़े होकर मतदाताओं को प्रभावित किया। छह नंबर बूथ पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील चौधरी फोन लेकर अंदर बैठ थे लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं रोका। एक घंटे तक किसी भी पुलिस अधिकारी ने बाहर नहीं निकाला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें