फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट में अब तक आठ की मौत, 7-7 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा

Sat, 10 Dec 2022 10:25 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट में दूल्हे सहित 60 से अधिक लोग झुलस गए थे। वहीं अब तक आठ लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। सीएम गहलोत ने घायलों से मुलाकात की और परिजनों को ढांढ़स बढ़ाया।
विज्ञापन
सीएम गहलोत ने घायलों के उचित इलाज के दिए निर्देश - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। जिस घर से कुछ ही देर में बरात निकलने वाली थी, उसी घर में सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन

जोधपुर जिले के शेरगढ़ थानान्तर्गत भुंगरा गांव में शादी समारोह में यह हादसा हुआ। शुक्रवार को गंभीर घायल दो महिला और तीन बच्चियों की मौत हो गई और करीब 60 लोग घायल हो गए थे। शनिवार को हादसे में मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। 47 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।


हादसे में इनकी गई जान
सिलेंडर ब्लास्ट में गंभीर घायल भुंगरा गांव निवासी चन्द्र कंवर (40) पत्नी धनसिंह, धापू (13) पुत्री भंवर कंवर, कंवरू कंवर (40) पत्नी मदनसिंह, धापू (5) पुत्री बाबूसिंह और प्रकाश कंवर (16) पुत्री नरपत सिंह की मौत हो गई। जबकि भुंगरा निवासी खुशबू कंवर व रतनसिंह की गुरुवार को मौत हो गई थी।

विज्ञापन

वहीं दूल्हा सुरेन्द्र सिंह, उसके पिता सगतसिंह और मां धापू कंवर भी झुलस गए थे। इन तीनों के साथ 61 लोग झुल स गए। सात की मौत हो गई। वहीं 47 अभी भी महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 20 की हालत गंभीर है। 


सीएम ने सात-सात लाख की घोषणा की

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार सुबह विशेष विमान से जोधपुर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और परिजनो को ढांढस बंधाया। सीएम गहलोत ने डॉक्टरों को घायलों के इलाज के लिए समुचित निर्देश दिए है। सीएम ने मृतक के आश्रितों को चिरंजीवी योजना के तहत 5-5 लाख रुपए और मुख्यमंत्री सहायता कोष से 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की। वहीं घायलों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की बात कही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें