फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का लंबी बीमारी के बाद निधन, जोधपुर में होगा अंतिम संस्कार

Tue, 08 Jul 2025 01:28 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का आज सुबह जोधपुर में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद जोधपुर में किया जाएगा। सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व आमजन ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
रेलमंत्री को पितृशोक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का आज सवेरे जोधपुर के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और एम्स में उनका इलाज जारी था। दाऊलाल वैष्णव पूर्व में इनकम टैक्स विभाग में प्रैक्टिस करते थे और जोधपुर के पूर्व विधायक कैलाश भंसाली के साथ उनकी साझेदारी रही थी। वे मूल रूप से पाली जिले के जीवंद कलां गांव के निवासी थे, लेकिन 1966 में पाली से स्थाई रूप से जोधपुर आकर बस गए थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sirohi: आबूरोड में रेलवे कर्मचारियों का प्रदर्शन, खस्ताहाल क्वार्टरों की मरम्मत-सुविधाओं की मांग पर जताया रोष

निधन की सूचना मिलते ही रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव कुछ देर पहले एम्स अस्पताल पहुंचे और अपने पिता को अंतिम विदाई दी। तीन दिन पहले भी वे जोधपुर आए थे और अस्पताल में अपने पिता से मुलाकात कर चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।
विज्ञापन


आज दोपहर बाद जोधपुर में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार के शोक में राजनीतिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व आमजन ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता के निधन पर शोक जताया है।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़ ने अपने शोक संदेश में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिताजी के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपने शोक संदेश में कहा कि दाऊलाल वैष्णव एक सरल एवं मूल्यनिष्ठ जीवन जीने वाले आदर्श व्यक्ति थे। देवनानी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से कामना की।



पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें