फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: जोधपुर प्रवास पर शेखावत बोले- व्यक्ति के व्यक्तित्व का सम्मान करती है भाजपा

Sun, 11 Feb 2024 02:53 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Jodhpur: रविवार को जोधपुर पहुंचे केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने भारत रत्न से जुड़े पत्रकारों के सवाल पर कहा कि भाजपा राजनीति से प्रेरित न होकर व्यक्ति के व्यक्तित्व और गुणवत्ता का सम्मान करने वाली पार्टी है।
 
विज्ञापन
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jodhpur: रविवार को जोधपुर पहुंचे केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने भारत रत्न से जुड़े पत्रकारों के सवाल पर कहा कि भाजपा राजनीति से प्रेरित न होकर व्यक्ति के व्यक्तित्व और गुणवत्ता का सम्मान करने वाली पार्टी है।

विज्ञापन


रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र जोधपुर पहुंचे शेखावत ने कहा कि भारत को कृषि की दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले और देश की नई कृषि नीति के निर्माता डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन को भारत रत्न पुरस्कार देकर प्रधानमंत्री ने भाजपा का अन्नदाता के प्रति जो स्नेह और सम्मान है, उसे प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि दो पूर्व प्रधानमंत्रियों चौ. चरण सिंह और पी.वी. नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित कर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ने अपनी वैचारिक सहृदयता का परिचय दिया है।

पार्टी के गांव चलो अभियान के विषय में उन्होंने कहा कि भाजपा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने वाले लोगों के साथ संपर्क करने और जो लोग शेष रह गए हैं, उनकी पहचान करने के लिए यह अभियान बनाया गया है। 
विज्ञापन


साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को एक बार फिर जिताने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव चलो अभियान में पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता किसी न किसी गांव में 24 घंटे का प्रवास करेंगे और वहां रहकर लोगों से चर्चा करेंगे। वे स्वयं लोहावट विधानसभा क्षेत्र के रिडमलसर गांव में रात्रि प्रवास करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें