फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: CM गहलोत का जोधपुर दौरा, 1.04 करोड़ घरेलू और 14 लाख कृषि उपभोक्ताओं के बिजली बिल होंगे जीरो

Sat, 13 May 2023 06:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, महंगाई राहत कैंपों में मिल रही राहत से आम आदमी को आर्थिक सम्बल मिलेगा, जिससे उनकी बचत बढ़ेगी। राज्य सरकार द्वारा आमजन के सर्वांगीण विकास के लिए गहन अध्ययन कराकर ही जनहितैषी योजनाओं को लागू किया गया है। सभी योजनाएं धरातल पर साकार हो रही है और आमजन को इनसे तत्काल राहत मिल रही है।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम अशोक गहलोत शनिवार को जोधपुर के बिलाड़ा के गांव हरियाढाणा में महंगाई राहत कैम्प के अवलोकन के बाद आमजन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल, बिजली, सड़क सहित आधारभूत सुविधाओं के साथ आर्थिक विकास में भी राज्य ने नये आयाम स्थापित किए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रुपये तक के निःशुल्क इलाज का प्रावधान करने के साथ स्वास्थ्य का अधिकार कानून भी लागू किया है। देश में कहीं भी ऐसा प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि 100 यूनिट निःशुल्क बिजली से 1.04 करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं के और 2000 यूनिट निःशुल्क बिजली से 14 लाख से अधिक किसानों के बिजली बिल जीरो आएंगे।
गहलोत ने कहा कि बेरोजगारी की मार से राहत के लिए इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना और महात्मा गांधी नरेगा योजना में 125 दिवस के रोजगार उपलब्ध कराने सहित विभिन्न जनहितैषी योजनाओं से आमजन को राहत मिलने लगी है। केंद्र सरकार को भी राजस्थान की तरह योजनाएं लागू कर देशवासियों को राहत देने चाहिए।
विज्ञापन


सौंपा चार करोड़वां गारंटी कार्ड...
मुख्यमंत्री ने महंगाई राहत कैम्प और प्रशासन गांवों के संग अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने राजीविका की स्टॉल पर महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की जानकारी लेकर प्रशंसा की। साथ ही लाभार्थियों से संवाद करते हुए लाभार्थी उषा देवी को चार करोड़वां मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड सौंपा। लाभार्थियों ने जनहितैषी योजनाओं के लिए उनका आभार जताया।  गहलोत ने दिव्यांगजनों को स्कूटियां भी वितरित की।

मुख्यमंत्री ने दी सौगातें...
हरियाढाणा और साथीन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, हरियाढाणा के उच्च प्राथमिक विद्यालय को उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करने तथा जालेली फौजदार में जल परियोजना के लिए 23 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा भी की।

लाभार्थियों को वितरित किए चेक...
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चार करोड़ रुपये से अधिक राशि के चेक वितरित किए। इसमें राजीविका के अंतर्गत 180 स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न बैंकों द्वारा स्वीकृत 4.11 करोड़ रुपये ऋण राशि के चैक सौंपे। साथ ही मुख्यमंत्री कन्यादान हथलेवा योजना में सहायता राशि के चेक वितरित किए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें