फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: जोधपुर सहित चारों मंडलों के रेलमार्ग होंगे टक्कररोधी, 23 सौ करोड़ की कवच 4.0 प्रणाली को मंजूरी

Mon, 29 Sep 2025 02:48 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

भारतीय रेलवे ने जोधपुर सहित चारों मंडलों के रेलमार्ग को टक्कररोधी कवच प्रणाली से लैस करने के लिए 23 सौ करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इससे सभी मार्ग सुरक्षित और आधुनिक तकनीक से लैस होंगे।
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरक्षित रेल संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे ने उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर सहित चारों मंडलों के पूरे रेलमार्ग को टक्कररोधी कवच प्रणाली से लैस करने के लिए 23 सौ करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। इस परियोजना के तहत लगभग 5,561 किलोमीटर रेलमार्ग पर कवच 4.0 प्रणाली स्थापित की जाएगी, जिससे सभी रेलमार्ग टक्कररोधी बनेंगे।

विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकिरण ने बताया कि रेलवे सुरक्षा को हमेशा प्राथमिकता देता है और संरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक और नवाचारों का उपयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि संरक्षित रेल संचालन में अत्याधुनिक और अपग्रेड सिग्नल प्रणाली अहम भूमिका निभाती है और इसके तहत कवच प्रणाली का कार्य प्रगति पर है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि स्वदेशी टक्कररोधी प्रणाली कवच की स्थापना के लिए जोधपुर, अजमेर, जयपुर और अन्य मंडलों में बचे रेल मार्ग में टेंडर प्रक्रिया चल रही है। सभी मंडलों में कवच प्रणाली स्थापित होने के बाद रेलवे सुरक्षा और सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bikaner News: नकली खाद माफिया पर बड़ी कार्रवाई, कृषि मंत्री ने गंगापुर फैक्ट्री से डीएपी के 24 हजार बैग पकड़े

यह स्वदेशी विकसित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है, जिसे दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रेन की गति की निगरानी और नियंत्रण हेतु डिजाइन किया गया है। सुरक्षा अखंडता स्तर 4 (SIL 4) पर डिजाइन की गई इस प्रणाली का स्तर उच्चतम है।

गौरतलब है कि कवच प्रणाली का विकास 2015 में शुरू हुआ और इसे तीन वर्षों से अधिक समय तक व्यापक परीक्षण के बाद दक्षिण-मध्य रेलवे में स्थापित किया गया। इसका पहला परिचालन प्रमाण पत्र 2018 में प्राप्त हुआ।

दक्षिण-मध्य रेलवे के अनुभव के आधार पर उन्नत संस्करण कवच 4.0 विकसित किया गया, जिसे मई 2025 में 160 किमी प्रति घंटे तक की गति के लिए अनुमोदित किया गया। कवच के सभी पुर्जे स्वदेश में निर्मित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


रेलवे की इस पहल से उत्तर-पश्चिम रेलवे का रेल नेटवर्क सुरक्षित और अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा, जिससे संरक्षित रेल संचालन और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें