फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: पीएम मोदी के दौरे से पहले नवनिर्मित एयरपोर्ट पहुंचे सीएम भजनलाल, मंत्री शेखावत ने गिनाईं उपलब्धियां

Fri, 03 Jul 2026 08:07 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Jodhpur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जोधपुर और बालोतरा दौरे से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रदेश को मिलने वाली विकास परियोजनाओं को ऐतिहासिक बताया। जानिए मुख्यमंत्री ने कहा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल करेंगे एयरपोर्ट का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले जोधपुर में विकास की सौगातों को लेकर उत्साह का माहौल है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रदेश को मिलने वाली विकास परियोजनाओं को ऐतिहासिक बताया। दोनों नेताओं ने कहा कि नया जोधपुर एयरपोर्ट टर्मिनल और पचपदरा रिफाइनरी पश्चिमी राजस्थान के विकास को नई गति देंगे।
विज्ञापन


'सब बंसी वाले की कृपा'
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को जोधपुर पहुंचे और नवनिर्मित एयरपोर्ट टर्मिनल का अवलोकन किया। उनके पहुंचते ही बारिश शुरू हो गई, जिस पर उन्होंने कहा कि यह 'बंसी वाले की कृपा' है। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार का दिन पूरे राजस्थान के लिए ऐतिहासिक होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोधपुर में नए एयरपोर्ट टर्मिनल का लोकार्पण करेंगे, वहीं बालोतरा में बहुप्रतीक्षित पचपदरा रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

रिफाइनरी से बढ़ेंगे उद्योग और रोजगार
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने 17 जनवरी 2018 को रिफाइनरी परियोजना का शिलान्यास किया था और अब उसके उद्घाटन का अवसर भी उन्हें ही मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रिफाइनरी शुरू होने से औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


'मारवाड़ के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि'
इस दौरान केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नए एयरपोर्ट टर्मिनल को केवल जोधपुर ही नहीं, बल्कि पूरे मारवाड़ क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि लंबे इंतजार के बाद यह सपना साकार हुआ है। नए टर्मिनल के शुरू होने से एयरपोर्ट की यात्री क्षमता वर्तमान की तुलना में लगभग दस गुना बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें: दलित नाबालिग से जंगल में की बर्बरता! मारपीट करने वाले दो मुख्य आरोपी धराए; पुलिस ने निकाला जुलूस
विज्ञापन


पश्चिमी राजस्थान के विकास को मिलेगी नई उड़ान
शेखावत ने कहा कि जोधपुर के उद्योग, शैक्षणिक संस्थान और पचपदरा रिफाइनरी से बढ़ने वाली आर्थिक गतिविधियों को देखते हुए यह एयरपोर्ट पश्चिमी राजस्थान के विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। उन्होंने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में जोधपुर के आधारभूत ढांचे में अभूतपूर्व विकास हुआ है। इसमें रिंग रोड, रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण, नई रेल सेवाएं और वंदे भारत ट्रेन जैसी महत्वपूर्ण सौगातें शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें