फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर जेल में इतने मोबाइल देख चौंके 150 पुलिसकर्मी

Fri, 24 Mar 2017 04:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जोधपुर जेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जेल में मोबाइल पर प्रतिबंध की पोल शुक्रवार को जोधपुर जेल में खुली। यहां हुई छापेमारी में पुलिस ने 14 मोबाइल और विभिन्न कंपनियों की दो दर्जन सिमें बरामद की है। 
विज्ञापन


छापेमारी की इस कार्रवाई में 150 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थें। दरअसल कुछ दिन पहले जोधपुर में चिकित्सक सुनील चांडक और ट्रेवल एजेंसी संचालक मनीष जैन के घर के हुई फायरिंग मामले की पुलिस जांच कर रही थी।
 
इस दौरान पुलिस को अंदेशा था कि ये घटनाएं पंजाब की फरीदकोट जेल में बंद लारेंस विश्रोई की सूपा गैंग की तरफ से की गई। इसी दौरान पुलिस को पकड़े गए संदिग्ध लोगों से जेल से ही आपराधिक घटना को अंजाम दिए जाने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस आयुक्त अशोक कुमार राठौड़ ने शुक्रवार सुबह सात बजे पुलिस टीमों को जोधपुर जेल में रैड करने भेजा।
विज्ञापन


यहां पुलिस टीम को 14 मोबाइल और 24 सिमें मिली। यहां जैमर भी लगा है। अब पुलिस को पूरी आशंका है कि लारेंस विश्रोई के कुछ साथी जोधपुर जेल में हैं जिनसे लारेंस की मोबाइल पर ही बात होती थी। हालांकि, पुलिस की ओर से जब्त किए मोबाइल व सिम की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें