फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: पाकिस्तान से विस्थापित लोगों को लगा कोरोना का टीका, आधार ना होने पर दिखाया पासपोर्ट

Sun, 13 Jun 2021 08:52 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

राजस्थान के जोधपुर में पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। इन लोगों के पास आधार कार्ड नहीं है लेकिन सरकार ने पासपोर्ट के जरिए इन लोगों को कोरोना की डोज दी।
विज्ञापन
राजस्थान के जोधपुर में पाकिस्तान से विस्थापित लोगों की लगी वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जोधपुर में पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए लोगों को पासपोर्ट दिखाने के बाद कोरोना वैक्सीन की डोज़ लगाई गई। एक व्यक्ति ने बताया, "वैक्सीन लगाने के लिए सरकार का बहुत धन्यवाद। हमारा आधार कार्ड नहीं बन रहा है फिर भी सरकार ने हमारे पासपोर्ट के आधार पर हमें वैक्सीन लगाई।"

विज्ञापन




बीकानेर में डोर टू डोर वैक्सीनेशन कैंपेन 
बता दें कि सोमवार से राजस्थान में घर-घर जाकर लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। राजस्थान के बीकानेर से इसकी शुरुआत होगी। 14 जून से बीकानेर में डोर टू डोर कैंपेन शुरू होगा। इसके तहत 45+ उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। 

बता दें कि जानकारी के मुताबिक, डोर टू डोर कैंपेन में जब तक 10 लोगों का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा, तब तक वैक्सीनेशन वैन रवाना नहीं होगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि वैक्सीन की एक शीशी में दस लोगों को वैक्सीन लगाई जाती है, इसलिए 10 लोगों का रजिस्ट्रेशन जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें