फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: शोक सभा में शामिल होकर जोधपुर जाते समय अनियंत्रित होकर गाड़ी पलटी, सात लोग गंभीर घायल

Mon, 18 Dec 2023 10:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

जोधपुर जिले के 19 लोग नागौर जिले में शोक सभा में शामिल होने आए थे। ऐसे में वापस जोधपुर जाते समय उनका वाहन नागौर में पलट गया। इस दौरान सात लोग गंभीर घायल हो गए, बाकी लोगों को मामूली चोट लगी है।
विज्ञापन
सात लोग गंभीर घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शोक सभा में शामिल होकर वापस जोधपुर जाते समय खींवसर (नागौर) के पांचला-बिरलोका सड़क पर अचानक आवारा पशु आने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी में कुल 19 लोग सवार थे, जिसमें से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाकी 13 लोग मामूली चोटिल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, पूरा मामला नागौर में खींवसर उपखंड के पांचाल-बिरलौका का है। जोधपुर जिले के तापु हाणिया गांव का एक परिवार पांचला गांव में शोकसभा में शामिल होने के लिए आया था। जब वापस पांचला सिद्धा गांव से निकाला था, गांव के बाहर अचानक सड़क पर एक आवारा पशु आ गया और गाड़ी के ड्राइवर ने पशु को बचाने का प्रयास किया। लेकिन गाड़ी में अधिक सवारियां बैठी होने के कारण गाड़ी पलट गई।

बता दें, गाड़ी में कुल 19 आदमी थे, जिसमें से सात आदमी गंभीर घायल हो गए। मौके की चीक-पुकार मचने पर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। लोगों ने 108 एंबुलेंस व स्थानीय वाहनों की मदद से सभी को खींवसर की राजकीय चिकित्सालय लाया। वहीं, सूचना पर खींवसर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सात लोगों को खींवसर से जोधपुर रेफर कर दिया है, वहीं बाकी 13 लोगों का खींवसर की राजकीय चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


एसएचओ खींवसर सत्यनारायण चौधरी ने बताया, पांचाल बिरलोका सड़क मार्ग एक बोलेरो पिकअप गाड़ी अज्ञात वाहन आने से पलट गई। पिकअप गाड़ी में 19 लोग बैठे थे, जिनमें से सात लोग गंभीर घायल थे। उनका प्राथमिक उपचार के बाद खींवसर से जोधपुर रेफर कर दिया है। वहीं 13 लोग हैं, उनका इलाज चल रहा है। प्राथमिक दृष्टया सामने यह आया है कि सड़क पर आवारा पशु आ गया था, जिसको बचाने के चक्कर में गाड़ी पलट गई। किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।

यह हुए गंभीर घायल

  • रामनिवास पुत्र धीमाराम विश्नोई 

  • कमला पत्नी धीमाराम 

  • श्यामलाल पुत्र करणाराम 

  • प्रदीप पुत्र हीराराम विश्नोई 

  • सोमारी पत्नी भंवरूराम विश्नोई

  • ओपी देवी पत्नी भवरूराम

  • विजय पुत्र ओपाराम विश्नोई 


यह हुए चोटिल
चावली पत्नी खमाराम, धापु पत्नी बाबूराम, रेशी पत्नी विस्वराम,प्रेमी पत्नी विजय विश्नोई, सोमारी पत्नी सहीराम विश्नोई और समदू देवी पत्नी करणाराम विश्नोई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें