Jodhpur News: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से डबल इंजन सरकार के तहत राज्य विकास और प्रगति कर नई दिशा प्राप्त करेगा।
जोधपुर के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने कहा कि 'भाजपा की डबल इंजन सरकार के तहत राज्य विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। आने वाले वर्षों में राजस्थान हर मामले में देश का अग्रणी राज्य होगा।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आने वाले पांच सालों में राजस्थान देश का अग्रणी राज्य बनेगा और प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति के लिए वह दिन दिवाली के समान होगा। शेखावत एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जोधपुर पहुंचे थे।