फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: सोशल मीडिया पर पहले प्यार, फिर धोखा; दुष्कर्म के बाद रिश्ता तोड़ा, नाबालिग ने तेजाब पीकर जान दी

Sun, 13 Apr 2025 12:32 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सोशल मीडिया पर एक युवक ने नाबालिग दोस्ती के बाद दुष्कर्म किया। इसके बाद नाबालिग ने तेजाब पीकर आत्महत्या की कोशिश की, जिसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ समय पूर्व सोशल मीडिया पर एक युवक ने नाबालिग से दोस्ती के बाद उसे मिलने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने युवक से बातचीत की, जिससे नाराज होकर युवक ने नाबालिग को रिश्ते खत्म होने का मैसेज किया। डिप्रेशन में आकर नाबालिग ने तेजाब पीकर आत्महत्या कर ली। नाबालिग के परिजनों मामले में आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज करवाया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले नाबालिग घर से अपनी सहेली से कॉपी लेने का कहकर निकली थी, लेकिन लगभग तीन घंटे बाद घर लौटी। जब परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद परिजनों ने उससे दोबारा बातचीत की तो उसने रोते हुए बताया कि आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।

ये भी पढ़ें: Jaipur News: वर्दी पर लगा दाग, पुलिसकर्मियों ने सटोरिए से की 25 लाख की वसूली, 3 निलंबित, 2 को लाइन हाजिर किया
विज्ञापन


यह सुनकर परिजन आरोपी युवक के घर पहुंचे और उसे फोन किया लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। बाद में किसी अन्य नंबर से कॉल करने पर युवक ने फोन उठाया और परिजनों के घर आने पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद युवक ने इंस्टाग्राम पर लड़की को एक मैसेज भेजा जिसमें उसने रिश्ता खत्म करने की बात लिखी।

यह मैसेज पढ़ने के बाद नाबालिग मानसिक रूप से टूट गई और उसने घर के बाथरूम में जाकर तेजाब पी लिया। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आई तो परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और तत्काल मथुरादास माथुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Karauli News: कन्हैया दंगल में जमकर थिरके डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, करीरी में राजकीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया

बहरहाल परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें