फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रेलवे ने तीन और ट्रेनों में बढ़ाया स्लीपर कोच, बस एक क्लिक में जान लें ट्रेन का नाम

Thu, 30 May 2024 08:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर/सिरोही

सार

रेल प्रशासन द्वारा बांद्रा टर्मिनस-हिसार-बांद्रा टर्मिनस, गांधीनगर कैपिटल-जम्मूतवी-गांधीनगर कैपिटल एवं भगत की कोठी-जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेनों में एक-एक द्वितीय श्रेणी शयनयान कोचों की वृद्धि की है।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी की छुट्टियों में अतिरिक्त यातायात के मद्देनजर रेलवे द्वारा तीन ट्रेनों में द्वितीय श्रेणी शयनयान डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अतिरिक्त यातायात को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा बांद्रा टर्मिनस-हिसार-बांद्रा टर्मिनस, गांधीनगर कैपिटल-जम्मूतवी-गांधीनगर कैपिटल एवं भगत की कोठी-जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेनों में एक-एक द्वितीय श्रेणी शयनयान कोचों की वृद्धि की जा रही है, जिससे प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ट्रेन भगत की कोठी-जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस में भगत की कोठी से तीन जून से दो जुलाई तक एवं जम्मूतवी से पांच जून से चार जुलाई तक एक द्वितीय श्रेणी शयनयान डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। ट्रेन बांद्रा टर्मिनस-हिसार-बांद्रा टर्मिनस वीकली एक्सप्रेस में बांद्रा टर्मिनस से तीन, 10, 17 व 24 जून को तथा हिसार से चार, 11, 18 व 25 जून को एक द्वितीय श्रेणी शयनयान डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। इसी तरह ट्रेन गांधीनगर कैपिटल-जम्मूतवी-गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस में दो जून से एक जुलाई तक तथा जम्मूतवी से छह जून से पांच जुलाई तक एक द्वितीय श्रेणी शयनयान डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

एलएचएस निर्माण कार्य के लिए रेल यातायात प्रभावित
रेलवे द्वारा जयपुर मंडल के किशनगढ़-मंडावरिया (सिरोही) स्टेशनों के मध्य दिनांक 09.06.24 व 16.06.24 को एलएचएस निर्माण कार्य के लिए आरसीसी बॉक्स डालने को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन


रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

  • गाड़ी संख्या 19735, जयपुर-मारवाड़ जं. रेल सेवा दिनांक 09.06.24 व 16.06.24 को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19736, मारवाड़ जं. जयपुर रेल सेवा दिनांक 09.06.24 व 16.06.24 को रद्द रहेगी।


आंशिक रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

  • गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेल सेवा जो दिनांक 15.06.24 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी, वह रेल सेवा जयपुर तक संचालित होगी अर्थात यह रेल सेवा जयपुर-अजमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

  • गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेल सेवा दिनांक 16.06.24 को अजमेर के स्थान पर जयपुर स्टेशन से संचालित होगी अर्थात यह रेल सेवा अजमेर-जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

  • गाड़ी संख्या 12991, उदयपुर-जयपुर रेल सेवा जो दिनांक 09.06.24 व 16.06.24 को उदयपुर से प्रस्थान करेगी, वह रेल सेवा अजमेर तक संचालित होगी अर्थात यह रेल सेवा अजमेर-जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

  • गाड़ी संख्या 12992, जयपुर-उदयपुर रेल सेवा दिनांक 09.06.24 व 16.06.24 को जयपुर के स्थान पर अजमेर स्टेशन से संचालित होगी अर्थात यह रेल सेवा जयपुर-अजमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

  • गाड़ी संख्या 12015, नई दिल्ली-अजमेर शताब्दी रेल सेवा जो दिनांक 16.06.24 को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी, वह रेल सेवा जयपुर तक संचालित होगी अर्थात यह रेल सेवा जयपुर-अजमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

  • गाड़ी संख्या 12016, अजमेर-नई दिल्ली शताब्दी रेल सेवा दिनांक 16.06.24 को अजमेर के स्थान पर जयपुर स्टेशन से संचालित होगी अर्थात यह रेल सेवा अजमेर-जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

  • गाड़ी संख्या 20979, उदयपुर-जयपुर रेल सेवा जो दिनांक 09.06.24 व 16.06.24 को उदयपुर से प्रस्थान करेगी, वह रेल सेवा अजमेर तक संचालित होगी अर्थात यह रेल सेवा अजमेर-जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

  • गाड़ी संख्या 20980, जयपुर-उदयपुर रेल सेवा दिनांक 09.06.24 व 16.06.24 को जयपुर के स्थान पर अजमेर स्टेशन से संचालित होगी अर्थात यह रेल सेवा जयपुर-अजमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

  • गाड़ी संख्या 12181, जबलपुर-अजमेर रेल सेवा जो दिनांक 08.06.24 व 15.06.24 को जबलपुर से प्रस्थान करेगी, वह रेल सेवा जयपुर तक संचालित होगी अर्थात यह रेल सेवा जयपुर-अजमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

  • गाड़ी संख्या 12182, अजमेर-जबलपुर रेल सेवा दिनांक 09.06.24 व 16.06.24 को अजमेर के स्थान पर जयपुर स्टेशन से संचालित होगी अर्थात यह रेल सेवा अजमेर-जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।


मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

  • गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रेल सेवा, जो दिनांक 08.06.24 व 15.06.24 को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी। वह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा-मेडता रोड-जोधपुर होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेडता रोड स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

  • गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम रेल सेवा जो दिनांक 09.06.24 व 16.06.24 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी, वह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग जोधपुर-मेडता रोड-फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

  • गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेल सेवा जो दिनांक 08.06.24 व 15.06.24 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी, वह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग रींगस-फुलेरा-मेडता रोड-जोधपुर-मारवाड़ जं. होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेडता रोड, जोधपुर, लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

  • गाड़ी संख्या 19408, वाराणसी-साबरमती रेल सेवा जो दिनांक 08.06.24 को वाराणसी से प्रस्थान करेगी वह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा-मेडता रोड-जोधपुर-मारवाड़ जं. होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, फुलेरा, मकराना, डेगाना, मेडता रोड, जोधपुर व लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

  • गाड़ी संख्या 19408, वाराणसी-साबरमती रेल सेवा जो दिनांक 15.06.24 को वाराणसी से प्रस्थान करेगी, वह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-मेडता रोड-जोधपुर-मारवाड़ जं. होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा फुलेरा, मकराना, डेगाना, जोधपुर, लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 20937, पोरबंदर-दिल्ली सराय रेल सेवा जो दिनांक 08.06.24 व 15.06.24 को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी, वह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग मारवाड जं. जोधपुर-मेडता रोड-डेगाना-रतनगढ़-चूरू- लोहारू-रेवाड़ी होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा लूनी, जोधपुर, मेडता रोड, डेगाना, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

  • गाड़ी संख्या 09426, हरिद्वार-साबरमती रेल सेवा जो दिनांक 08.06.24 व 15.06.24 को हरिद्वार से प्रस्थान करेगी, वह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-मेडता रोड-जोधपुर-मारवाड जं. होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा मकराना, डेगाना, मेडता रोड, जोधपुर, लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।


री-शेड्यूल रेल सेवाएं

  • गाड़ी संख्या 12988, अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस रेल सेवा दिनांक 16.06.24 को अजमेर से अपने निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।


रेगुलेट रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

  • गाड़ी संख्या 14702, बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेल सेवा जो दिनांक 08.06.24 व 15.06.24 को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी, वह रेल सेवा मदार-गेगल आखरी स्टेशनों के मध्य एक घंटे रेगुलेट रहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें