फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ली दिशा की बैठक, जलापूर्ति को लेकर अधिकारियों को दिए दिशा

Sun, 16 Mar 2025 04:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

बैठक में केंद्र और राज्य बजट के क्रियान्वयन, विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। विशेष रूप से जल संकट, शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, सड़क और स्वच्छता जैसे प्रमुख मुद्दों पर फोकस किया गया।
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी की शुरुआत के साथ ही पश्चिमी राजस्थान में होने वाली जलापूर्ति को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार दिशा की बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। बैठक में जोधपुर संसदीय क्षेत्र में आने वाले जोधपुर फलौदी जिले के जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में केंद्र और राज्य बजट के क्रियान्वयन, विकास से जुड़े मुद्दे और जनप्रतिनिधियों की समस्याओं के निराकरण पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आज कांग्रेस की बड़ी बैठक, पूर्व सीएम, प्रभारी, प्रदेशाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी रहेंगे मौजूद; जानें

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत सरकार की विभिन्न योजनाएं जोकि राज्य सरकार के मार्फत क्रियान्वयन होती हैं उन सभी की प्रगति की समीक्षा के लिए व्यवस्थाएं बनी हैं उन्हें व्यवस्थाओं का फीडबैक लेने के लिए आज दिशा कमेटी के बैठक का आयोजन किया गया। सभी मुद्दों पर विस्तार चर्चा की गई है। खासकर पेयजल की समस्याओं को लेकर पश्चिम क्षेत्र में अत्यधिक गर्मी होने के कारण यहां पर पेयजल की समस्या गर्मी के मौसम में बनी रहती है। इस विषय पर भी विस्तृत चर्चा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  आंधी, तूफान, ओलावृष्टि से फसल चौपट, जयपुर में कलेक्टर नुकसान का जायजा लेने पहुंचे; जानें

दिशा की बैठक के बाद में छह मुख्य बिंदु शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, सड़क, स्वच्छता और पेयजल के विषय में विस्तृत बातचीत की है। बैठक के बाद में निश्चित तौर पर सभी विषय में गुणात्मक सुधार होगा। दिशा की बैठक में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल पाली सांसद पीपी चौधरी विधायक देवेंद्र जोशी विधायक अर्जुन लाल गर्ग जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें