फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: मामूली विवाद के बाद घर पर पेट्रोल बम फेंके, CCTV में कैद हुई घटना; पुलिस जांच में जुटी

Sun, 16 Mar 2025 01:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Jodhpur: सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो बाइकों पर सवार कुछ युवक घर के बाहर आते हैं। इसके बाद वे जलती हुई पेट्रोल भरी बोतलें घर के अंदर फेंकते हैं। आग की लपटें उठती हैं, जिससे घर में मौजूद लोग दहशत में आ जाते हैं।
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर शहर के झालामंड इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां अज्ञात युवकों ने एक घर पर पेट्रोल बम फेंककर आग लगाने की कोशिश की। यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


होली पर विवाद, फिर हमला
जानकारी के अनुसार, यह घटना होली के दिन हुए मामूली विवाद के बाद हुई। बताया जा रहा है कि कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद बदले की भावना से उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।

पढ़ें: अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों पर मधुमक्खियों का हमला, 35 से ज्यादा घायल; शव छोड़कर भागे
विज्ञापन


CCTV में कैद पूरी वारदात
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो बाइकों पर सवार कुछ युवक घर के बाहर आते हैं। इसके बाद वे जलती हुई पेट्रोल भरी बोतलें घर के अंदर फेंकते हैं। आग की लपटें उठती हैं, जिससे घर में मौजूद लोग दहशत में आ जाते हैं। घर के मालिक ने तुरंत बाहर आकर हालात का जायजा लिया और पुलिस को सूचना दी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, इस तरह की वारदात से स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है। फिलहाल, संदिग्धों की तलाश जारी है, और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें