फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: ऑपरेशन सिंदूर के तहत सेना ने पाकिस्तान और आतंकवाद की रीढ़ तोड़ दी, मीडिया में बोले मदन राठौड़

Tue, 13 May 2025 03:42 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

आज सवेरे जोधपुर पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने आतंकवाद और देश की सुरक्षा पर केंद्र सरकार और सेना की भूमिका की सराहना की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवाद की रीढ़ तोड़ दी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ आज जोधपुर पहुंचे, यहां रेलवे स्टेशन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए राठौड़ ने आतंकवाद, पाकिस्तान की गतिविधियों और देश की सुरक्षा पर केंद्र सरकार और सेना की भूमिका की सराहना की। साथ ही उन्होंने कांग्रेस सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल के बयान को शर्मनाक बताते हुए कांग्रेस को ऐसे सांसद से दूरी बनाने की सलाह दी।

विज्ञापन


राठौड़ ने कहा कि पाकिस्तान ने वर्षों से आतंकवाद को पनाह दी, उसे प्रशिक्षण दिया और निर्दोष भारतीय नागरिकों की हत्या जैसे कायराना हमलों को अंजाम दिया। अब समय आ गया था कि उन्हें इस कुकृत्य का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया, एयरबेस तक को निशाना बनाकर आतंकवाद की रीढ़ तोड़ दी। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से पाकिस्तान पूरी तरह बेनकाब हो गया और बातचीत की गुहार लगाने को मजबूर हुआ। हालांकि पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता क्योंकि वह बार-बार सीजफायर तोड़ चुका है लेकिन इस बार जो जवाब दिया गया है, वह निर्णायक और ऐतिहासिक है।

ये भी पढ़ें: Khelo India Youth Games 2025: साइक्लिंग में राजस्थान ने लहराया परचम, दोनों वर्गों में जीते सोने के तमगे
विज्ञापन


राठौड़ ने कहा कि इस समय जब पूरा देश एकजुट होकर सेना के साथ खड़ा है, कांग्रेस फिर से राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले सर्जिकल स्ट्राइक के वक्त भी कांग्रेस ने सवाल खड़े किए थे और अब एक बार फिर वही गलती दोहरा रही है। ऐसे समय में राजनीतिक सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे कांग्रेस की सोच उजागर होती है। बाड़मेर-जैसलमेर से कांग्रेस सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल द्वारा हालिया आतंकी हमले में धर्म पूछकर मारे जाने की पुष्टि न होने संबंधी बयान पर राठौड़ ने कहा कि उम्मेदाराम जी को समझना चाहिए कि पीड़ित परिवार और प्रत्यक्षदर्शियों ने खुद ये बात कही है। ऐसे बयान निंदनीय हैं।
विज्ञापन


राठौड़ ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति का माहौल बना है। देशभर में लोग तिरंगा लेकर सड़कों पर निकल रहे हैं यह हमारे राष्ट्रप्रेम की अभिव्यक्ति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण भी एक सैनिक की भावना से भरा हुआ था, जिसमें साफ संदेश था कि यदि कोई आतंकवादी गतिविधि दोहराई गई तो भारत उसे बर्दाश्त नहीं करेगा। कांग्रेस के इंदिरा होना आसान नहीं अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए राठौड़ ने कहा कि मैं इंदिरा गांधी की आलोचना नहीं करता लेकिन नरेंद्र मोदी ने जिस तरह भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को बढ़ाया है, वह अतुलनीय है। आज दुनिया भारत का लोहा मानती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें