उन्होंने कहा कि पूरा देश और दुनिया जानती है कि इस आतंकी हमले में हमलावरों ने धर्म पूछकर हमला किया था। यह बात पीड़ित परिवारों और प्रत्यक्षदर्शियों ने खुद कही है। ऐसे में बेनीवाल का यह बयान देशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।
राठौड़ ने कहा कि एक सांसद होकर उम्मेदाराम जी इस तरह के गैर-जिम्मेदार बयान दे रहे हैं, इससे ज्यादा शर्मनाक बात कुछ और नहीं हो सकती। कांग्रेस को तुरंत इस पर फैसला लेना चाहिए कि ऐसे व्यक्ति को पार्टी में बनाए रखना है या बाहर का रास्ता दिखाना है।
ये भी पढ़ें: Rajathan News: राजभवन पहुंची छत्रपति संभाजी महाराज अश्वारूढ़ प्रतिमा, राज्यपाल माल्यार्पण करके स्वागत किया
गौरतलब है कि कल बाड़मेर-जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने बयान दिया था कि आतंकवादियों ने धर्म पूछकर मारा है, इस बात की कहीं पुष्टि नहीं हुई है या मोदी को बता देना इस बात का कहीं भी कोई पुख्ता सबूत नहीं है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि यह वक्त देश की एकता और सेना के शौर्य को सलाम करने का है, न कि संदेह फैलाने का। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा आतंकियों को लेकर नरम रुख अपनाती रही है और यह बयान उसी सोच की बानगी है। बेनीवाल के बयान पर मचे इस सियासी बवाल के बीच राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर बहस छिड़ गई है।