फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: डंपर ने मारी टक्कर, स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत करने जा रहे छात्र की मौत; तीन साथी घायल

Fri, 15 Aug 2025 12:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले स्कूली छात्र लोकेंद्र सिंह की गाड़ी डंपर से टकरा गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन साथी घायल हुए।
विज्ञापन
हादसे के बाद पुलिस से गुहार लगाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने जा रहे एक स्कूली छात्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना जोधपुर के गौरव पथ पर हुई। हादसा इतना भीषण था कि देखने वालों की रूह कांप उठी।

विज्ञापन


दरअसल, इस बार राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह जोधपुर में आयोजित किया जा रहा है। इसे लेकर सुबह से ही यातायात की विशेष व्यवस्थाएं लागू की गई थीं। गौरव पथ पर शहीद स्मारक के पास वन-वे लागू किया गया था। इसी दौरान सुबह छात्र लोकेंद्र सिंह अपने साथियों के साथ समारोह में जा रहा था, तभी उनकी गाड़ी डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोकेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी घायल हो गए। घायलों को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें: 21 लाख का घर बनवाया, हथेलियां बिछाकर शहीद की मां को कराया प्रवेश, देखिए दिल छू लेने वाली तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उनका विलाप देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। सूचना पर पुलिस बल और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। यह सड़क VIP रूट बनाई गई थी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का काफिला इस मार्ग से होकर समारोह स्थल की ओर जाने वाला था। हादसा मुख्यमंत्री के पहुंचने से लगभग डेढ़ घंटे पहले हुआ। यातायात डायवर्जन और वन-वे लागू होने के कारण सड़क पर भारी भीड़ थी, इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें:   किले में कैद थे 370 फिरंगी, बाहर क्रांतिकारियों का डेरा, सात माह बाद ऐसे बचे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें