फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे मुख्यमंत्री, जोधपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत

Fri, 15 Aug 2025 07:34 AM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। वे कल अपने दो दिवसीय प्रवास पर जोधपुर पहुंचे और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, पाली सांसद पी.पी. चौधरी, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले एवं खेल विभाग के राज्यमंत्री के.के. विश्नोई, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई, विधायक देवेंद्र जोशी, बाबूसिंह राठौड़, भैराराम सियोल, अर्जुनलाल गर्ग, पब्बाराम बिश्नोई, नगर जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।

विज्ञापन


79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री के सान्निध्य में मेहरानगढ़ किले में भव्य एट होम कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 14 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस पदक और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 5 व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस 2025:  जयपुर पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण समारोह, प्रदेश के 18 पुलिस अधिकारी होंगे सम्मानित
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर थीम पर आधारित ड्रोन शो का अवलोकन किया। लगभग 550 ड्रोन ने आसमान में भारतीय सेना की शौर्य गाथा का अद्भुत प्रदर्शन किया। मेहरानगढ़ दुर्ग से प्रदर्शित इस शो को शहर के विभिन्न स्थलों पर स्पीकर और एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारित किया गया, जिसका आनंद पूरे जोधपुर ने लिया।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ने सम्राट अशोक उद्यान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शिरकत की। कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर माहौल को देशप्रेम के रंग में रंग दिया। उन्होंने राजस्थान पुलिस की शस्त्र प्रदर्शनी और विभिन्न संस्थाओं के स्टॉल का अवलोकन किया। साथ ही हस्तशिल्पियों से संवाद कर उनके उत्पादों की जानकारी ली और उन्हें प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जोधपुर विकास प्राधिकरण की सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय योजना और ट्रांसपोर्ट एवं ऑटोमोबाइल मार्केट नगर योजना की आवेदन पुस्तिका का विमोचन किया। साथ ही रिमोट दबाकर पाल रोड स्थित नहर चौराहे पर फ्लाईओवर का शिलान्यास भी किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें