फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: खुले में प्रसव कराने का मामला; दो घंटे रेजिडेंट डॉक्टरों ने की हड़ताल, हॉस्पिटल की सेवाएं बाधित

Fri, 12 Apr 2024 04:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जयपुर के कांवटिया हॉस्पिटल में महिला का खुले में प्रसव करवाने के प्रकरण को रेजिडेंट डॉक्टरों को दोषी बनाने के विरोध में जयपुर में चल रही हड़ताल के बाद शुक्रवार को जोधपुर में भी रेजिडेंट डॉक्टरों ने समर्थन किया।
विज्ञापन
जोधपुर मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन करते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर में शुक्रवार को रेजिडेंट डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन किया। इसके चलते कुछ समय के लिए हॉस्पिटल की सेवाएं भी बाधित रहीं। डॉक्टर जयपुर में रेजिडेंट डॉक्टरों के समथन में उतरे हुए थे। मामाल था जयपुर के कांवटिया हॉस्पिटल में कुछ दिन पहले एक महिला का खुले में प्रसव कराने का। इस प्रकरण में  रेजिडेंट डॉक्टरों को दोषी ठहराया गया था। इसके बाद से ही जयपुर में  रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं।

विज्ञापन


जोधपुर में भी रेजिडेंट डॉक्टर सुबह 8 से 10 बजे तक विरोध के समर्थन में रहे। सरकार का विरोध जताते हुए फैसला वापस लेकर रेजिडेंट डॉक्टरों पर लगाए आरोपों को वापस लेने की मांग की है। इससे कुछ समय के लिए हॉस्पिटल की सेवाएं भी बाधित रहीं। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल को ज्ञापन भी सौंपा है।

जयपुर के कांवटिया हॉस्पिटल में कुछ दिन पहले एक महिला का खुले में प्रसव करवाया गया था। इसका मुद्दा सुर्खियों में आने के बाद सरकार ने जांच में पांच रेजिडेंट डॉक्टर को दोषी माना था। इस पर जयपुर के रेजिडेंट डॉक्टरों ने विरोध जताया था और पिछले 6 दिनों से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर हड़ताल पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें