फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: बछड़ों ने थाने पहुंचकर पहचानी अपनी मां! भैंस का असली मालिक कौन? यह जानने पुलिस ने अपनाई ये तरकीब

Wed, 04 Dec 2024 08:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Jodhpur News: जोधपुर की बनाड़ थाने में बछड़े बंधे हुए थे, भले ये सुनकर अजीब लग रहा हो लेकिन पुलिस ने ये काम मालिक की पहचान करने के लिए किया था। हालांकि मालिक की पहचान भी हो गई और वो अपनी भैंस और बछड़े लेकर वापस चला गया। आइये जानते हैं पूरा मामला…
विज्ञापन
बनाड़ थाने में बंधी भैंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर शहर के बनाड़ थाना से बड़ा अनोखा मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रुकवाया। वाहन चेकिंग के दौरान उसमें तीन भैंसे थी। पुलिस ने वाहन चालक से भैंसों के बारे में जानकारी चाहिए तो वह घबरा गया। इस पर पुलिस को संदेह हुआ और भैंसों को थाने लेकर आई।

विज्ञापन


उसके बाद भैंसों के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया, ताकि इन भैंसों के मालिक का पता लगाया जा सके। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भैंसों का मालिक थाने पहुंचा और और वह बताता है कि यह भैंस उसकी है। इस पर पुलिस मालिक से कहती है कि हम कैसे मान लें कि तुम्हारी है और अगर है भी तो कोई सबूत पेश करो।

इस पर भैंस के मालिक ने कई फोटो वीडियो भी दिखाएं, लेकिन पुलिस ने विश्वास नहीं किया। उसके बाद पुलिस को एक खुफिया आइडिया दिमाग में आया। बनाड़ थाना के थाना अधिकारी प्रेम दान रतनू ने बताया की हमने भैंस मालिक से कहा कि इन भैंसों के बच्चों जिन्हें देसी भाषा में पाडिया बोला जाता है, उनको यहां लेकर आओ। अगर वह बच्चे अपनी मां के पास चले जाते हैं तो यकीन हो जाएगा कि यह भैंसे आपकी है।
विज्ञापन


इस पर मालिक उन पड़वों को लेकर थाने लाया और वहीं छोड़ दिया। उसके बाद उन बच्चों को छोड़ा जाता है, तब बच्चे उन भैंसो के पास जाकर दूध पीने लग जाते हैं। इस पर पुलिस को यकीन हो जाता है कि यह भैंसे इसी मालिक की है और उसके बाद उन भैंसों को उसके सुपुर्द कर दिया जाता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें