फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: फलौदी का जवान जम्मू कश्मीर में शहीद, पैतृक गांव में लोगों के धरने के बाद किया गया अंतिम संस्कार

Wed, 16 Apr 2025 08:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Jodhpur News: फलौदी के जवान रामचंद्र चौधरी जम्मू कश्मीर में शहीद हो गए थे। उनका शव बुधवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा। जहां परिजनों और लोगों ने अपनी मांग को लेकर धरना दे दिया। हालांकि मांग पर सहमति मिलने के बाद शहीद का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
शहीद जवान रामचंद्र का किया गया अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के फलौदी के जवान की जम्मू कश्मीर के सांबा में ट्रेन की छत पर चढ़ने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। जम्मू से जवान की पार्थिव देह सड़क मार्ग से पैतृक गांव लाई गई, जहां ग्रामीणों ने एंबुलेंस को रोक कर धरना दिया और मृत जवान को शहीद का दर्जा देने की मांग की। धरने के बाद प्रशासन के साथ सहमति बनी और उसके बाद शहीद जवान का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Ajmer News: प्राध्यापक एवं कोच और सहायक आचार्य परीक्षा में संशोधन का अवसर, जानें पूरी प्रक्रिया
 
जानकारी के अनुसार, सेना के जवान रामचंद्र चौधरी फलौदी के कृष्ण नगर के निवासी थे। वे सोमवार रात आठ बजे जम्मू कश्मीर के बड़ी ब्राह्मणा स्टेशन पर हादसे का शिकार हो गए। रामचंद्र चौधरी सेना के श्रीनगर में टेरिटोरियल आर्मी की बटालियन में तैनात थे। जवान रामचंद्र चौधरी के परिवार में बुजुर्ग माता-पिता दिव्यांग भाई, बहन, पत्नी और ढाई साल की बेटी हैं। रामचंद्र और उनके भाई-बहन की शादी हो चुकी है। रामचंद्र कि शादी 2021 में हुई थी। वे छुट्टियां बिताकर एक महीने पहले ही ड्यूटी पर गए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन

 
रामचंद्र चौधरी के निधन की सूचना के बाद इलाके में शोक की लहर छा गई। परिजनों और ग्रामीणों को जब पता चला कि रामचंद्र चौधरी को शहीद का दर्जा नहीं मिला है तो बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए। फिर उन्होंने एंबुलेंस को रोक कर धरना दिया, लंबे धरने के बाद प्रशासन के साथ सहमति बनी और आखिरकार शहीद का दर्जा मिलने के बाद रामचंद्र चौधरी का अंतिम संस्कार किया गया।
 
रामचंद्र चौधरी श्रीनगर में तैनात थे और टेरिटोरियल आर्मी के जवान थे। रामचंद्र चौधरी के ताऊ की बेटी का आज बुधवार को विवाह था और आज ही रामचंद्र चौधरी की पार्थिव देह उनके घर पहुंची। रामचंद्र की शहादत से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: भाजपा मुख्यालय में CM भजनलाल के लिए बोले कार्यकर्ता- हम आतंकवादी नहीं हैं, क्या है हंगामे की वजह?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें