फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: वोटर्स की शिकायत पर BLO से भिड़े विधायक राठौड़; BSF जवान से बोले- बंदूक मत दिखा

Sat, 27 Apr 2024 05:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने मतदाताओं को वोट देने से रोकने का आरोप लगाते हुए बीएसएफ जवान को देख लेने की धमकी दी और कहा कि बंदूक मत दिखाना।
विज्ञापन
बीएलओ और बीएसएफ जवान से विवाद करते विधायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के चामू गांव में राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल नाथडाऊ में बूथ संख्या-10 का शुक्रवार सुबह 10:30 बजे विधायक के धमकाने का वीडियो सामने आया। वोट देने पहुंचे शेरगढ़ विधायक राठौड़ ने पोलिंग बूथ के अंदर बैठे बीएलओ को धमकाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राठौड़ BLO को बाहर आने को कहते हैं। विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने मतदाताओं को वोट देने से रोकने का आरोप लगाते हुए बीएसएफ जवान को देख लेने की धमकी दी और कहा कि बंदूक मत दिखाना।

विज्ञापन


वीडियो में ये है बात 
वीडियो में विधायक बाबू सिंह BSF के जवान को बोलते नजर आ रहे हैं। बंदूक किसको दिखा रहा है, बंदूक मत बता हमको, कभी से बंदूक बता रहा है। आईडी देखने का अधिकार किसने दिया तुझे।

इस पर जवान बोलता है- मैंने कोई आईडी नहीं देखी। इसके बाद बाबू सिंह बूथ की तरफ बढ़ जाते हैं। यहां वोटिंग रूम में पहुंच कर बीएलओ को बाहर आने के लिए कहते हैं। वोटिंग रूम में प्रवेश कर बाबू सिंह पीआरओ बालू सिंह खींची से कहते हैं- आप यहां बैठे हो ऐसे कैसे चलेगा। इसके बाद पीठासीन अधिकारी से कहा कि वोट देने से क्यों रोक रहे हो। 
विज्ञापन


ऐसे हुई बात 
BLO ने कहा- बिना आईडी के वोट कैसे देने दें। इस पर बाबू सिंह भड़क गए और बोले- नाम क्या है? इस पर अधिकारी बोला- नाम की क्या आवश्यकता है सर। बाबू सिंह जोर से कहते हैं- आपका नाम बोलिए। अधिकारी बोलता है- आवाज नहीं सर। इस पर बाबू सिंह 2 से 3 बार चिल्ला कर चुप रहने को कहते हैं। अधिकारी कहता है- इस तरह बदतमीजी से क्यों बात कर रहे हो।

मतदाताओं ने कहा मतदान नहीं करने दे रहे 
विधायक बाबू सिंह ने बताया कि उनका ही पोलिंग बूथ था, उनका वोट वहीं लगता है। वह सुबह 10:30 बजे वोट देने आए थे। इस दौरान मौजूद मतदाताओं ने कहा था कि उन्हें मतदान नहीं करने दिया जा रहा। मतदाताओं ने पुलिस और बीएसएफ जवानों पर आरोप लगाया कि आधार कार्ड चेक कर बिना वोट दिए ही वापस भेज रहे थे। वोटर्स की इस शिकायत पर बाबू सिंह वहां तैनात बीएसएफ के जवान पर भड़क गए थे।

पुलिसकर्मी ने गन तानी, उच्च अधिकारियों से की शिकायत 
विधायक बाबू सिंह ने कहा कि वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने गन तान दी थी। इसकी शिकायत मैंने उच्च अधिकारियों से की थी। उन्होंने बताया कि मेरे बूथ से जाने के बाद वहां से जवान को ड्यूटी से हटाया गया था।

मामला दर्ज
ग्रामीण एसपी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि विधायक बाबू सिंह राठौड़ के खिलाफ ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों और सरकारी कर्मचारियों को धमकाने और चोट पहुंचाने की कोशिश करने का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जाब्ता इंचार्ज एसआई विकास ने अधिकारियों को सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि चार से पांच व्यक्ति बूथ पर आए थे, जिनमें एक बाबू सिंह राठौड़ भी थे। उन्होंने बूथ पर तैनात जाब्ते और BSF जवानों को देख लेने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें