फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी आग, तीन फायर स्टेशनों से पहुंची टीम ने किया काबू

Sat, 27 Apr 2024 04:06 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जिले के पालगांव क्षेत्र में एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आज सुबह आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची 7 दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पालगांव क्षेत्र में स्थित एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आज सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों ने बाहर की तरफ भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर जोधपुर से पहुंची 7 फायर ब्रिगेड और फायर फाइटरों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


बासनी फायर स्टेशन के कर्मचारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार सुबह 4 बजे के करीब पालगांव क्षेत्र से एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। फैक्ट्री में अंदर और बाहर काफी मात्रा में लकड़ी व गत्ते का सामान पड़ा था, इसके चलते कुछ ही देर में आग तेज हो गई। 

शास्त्री नगर, बोरानाडा और बासनी फायर स्टेशन से पहुंची 7 फायर ब्रिगेड ने तीन घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। इस भीषण आगजनी से फैक्ट्री का लगभग सारा सामान जल गया है। फिलहाल आग के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें