फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: सोलर प्लांट लगाने और टेंडर दिलाने के नाम पर पांच लाख हड़पे, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Fri, 10 May 2024 10:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

पहले सोलर प्लांट लगाने के लिए 3.50 लाख रुपये मांगे। इसके बाद सोलर प्लांट को लेकर योजना समझाई और टेंडर भरने के लिए कहा। इसके लिए ऑनलाइन 1.50 लाख रुपये भी ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
सोलर प्लांट का झांसा देकर लाखों की ठगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मात का थान स्थित चुतरावता का बेरा में रहने वाले एक व्यक्ति से सोलर प्लांट लगाने और उसका टेंडर दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने नामजद लोगों के खिलाफ मंडोर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी है। पुलिस ने जांच आरंभ की है। 

विज्ञापन


चुतरावता बेरा माता का थान निवासी युधिष्ठर सिंह पुत्र किशन सिंह की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसकी एक फर्म मंडोर रिको एरिया में बाबा मार्बल एण्ड आर्ट स्टोन के नाम से आई है। अक्टूबर फर्म में सोलर प्लांट लागने की जरूरत महसूस होने पर जालोरी गेट माधोबाग में पारसराम सोलर सिस्टम के पासुतोष व्यास और अशोक कल्ला से संपर्क किया गया। 

तब इन लोगों ने सोलर प्लांट लगाने के लिए 3.50 लाख रुपये मांगे। 24 अक्टूबर 23 को पेमेंट कर दिया गया और 26 को उसका एग्रीमेंट किया गया। इसके एक दो दिन बाद उक्त दोनों लोग फर्म पर आए और सोलर प्लांट को लेकर योजना समझाई और टेंडर भरने के लिए कहा। 
विज्ञापन


झांसे में आए युधिष्ठर ने उनको ऑनलाइन 1.50 लाख रुपये और ट्रांसफर कर दिए। इस तरह पांच लाख रुपये इन लोगों को दिए गए। मगर बाद में ये लोग सोलर प्लांट लगाने और टेंडर को लेकर टालमटोल जवाब देते रहे। इन लोगों के रिश्तेदारों ने भी झूठा आश्वासन देकर रुपये ऐंठ लिए। मगर न तो सोलर प्लांट लगाया और न ही दी गई रकम को वापस लौटाया गया है। रिपोर्ट में आरोप है कि इन लोगों ने कई लोगों से धोखाधड़ी की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें