फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: रातानाड़ा में महिला और उसकी बेटी का शव मिलने से हड़कंप; पुलिस मामले की जांच में जुटी

Sun, 30 Jul 2023 05:27 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जोधपुर

सार

जोधपुर के रातानाड़ा थाना क्षेत्र के सैन्य इलाके में महिला और उसकी बेटी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मोर्चरी में भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस थाना रातानाड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जोधपुर में एक महिला और उसकी बेटी का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामला रातानाड़ा थाना क्षेत्र का है। वहां सैन्य इलाके में महिला और उसकी बेटी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों के शव कब्जे में लेकर महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मोर्चरी में भिजवाया। वहीं, एफएसएल टीम ने भी सबूत जुटाए। फिलहाल पुलिस दोनों की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रातानाड़ा थाना क्षेत्र के सैन्य इलाके में महिला अपनी छोटी बेटी और पति के साथ रहती थी। महिला का पति सेना में कार्यरत है, जबकि महिला नेपाल की बताई जा रही है। आज सुबह फैमिली क्वार्टर में महिला और उसकी बच्ची दोनों के शव जले हुए मिले। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है, कि यह हादसा है या हत्या।

पुलिस अधिकारी  मीनाक्षी ने बताया रातानाड़ा थाना क्षेत्र के सैन्य क्षेत्र के फैमिली क्वार्टर में आग से मां और बच्ची की मौत की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया। बॉडी को मोर्चरी में रखवाया गया है। महिला और उसकी बच्ची की मौत का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें