फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर कांग्रेस प्रत्याशी का विवादित बयान, बोले- उंगुली उठाई तो काट देंगे

Mon, 29 Apr 2024 09:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

फलोदी के पोलिंग बूथ पर मतदान के दिन दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद पथराव हो गया था। इसके चलते करीब एक घंटे तक मतदान रुका रहा था। कांग्रेस के 11 कार्यकर्ताओं को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करते करण सिंह उचियारड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के किसी भी आदमी पर अंगुली उठाई तो उसका जवाब अंगुली काटकर दिया जाएगा। उचियारड़ा का एक वीडियो सोमवार दोपहर सोशल मीडिया पर शेयर हुआ। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह रविवार शाम करीब 5.30 बजे का फलौदी थाने का है।

विज्ञापन


जोधपुर से कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा ने फलोदी के बैंगटीकला पोलिंग बूथ पर हुई झड़प के मामले में पुलिस-प्रशासन पर आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग की। 26 अप्रैल को हुई वोटिंग के दिन 14 कांग्रेसियों को हिरासत में लेने के मामले को लेकर रविवार को उचियारड़ा फलोदी थाने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया था। 

रविवार देर रात एएसपी विक्रम सिंह भाटी के साथ वार्ता के बाद धरना खत्म करने पर सहमति बनी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट पर मामला दर्ज करने, कार्यकर्ताओं से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी को निलंबित करने और निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन देने पर धरना समाप्त हुआ था। 
विज्ञापन


एक धर्म सिर्फ कांग्रेस
धरने के दौरान उचियारड़ा ने बैठे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि न तो मुसलमान न हिंदू न सिख न ईसाई हमारा एक धर्म सिर्फ कांग्रेस है। मैं राजपूत हूं और जुबान देता हूं किसी को नहीं छोडूंगा। अगर भगत सिंह जान दे सकते हैं तो करण सिंह लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए डंडे खा सकता है, जेल जा सकता है।

न्याय नहीं तो कानून हाथ में लेना पड़ेगा
उचियारड़ा ने कहा कि अगर वे (पुलिस) न्याय सम्मत बात नहीं कर सकते तो हम भी न्याय सम्मत बात नहीं करेंगे। अगर आप (पुलिस) जैसे लोग न्याय नहीं करेंगे तो कानून हाथ में लेना पड़ेगा, मैं साफ कह रहा हूं।

एसपी ने यहां आने को मजबूर किया
कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि मैंने जिला कलेक्टर, एसपी, आईजी और आला नेताओं ने बात की, लेकिन कोई रास्ता नहीं निकला। इसलिए हमें धरना देना पड़ा। जिस बूथ पर कांग्रेस का 90 प्रतिशत वोट हो उस बूथ पर बाहर से आए लोगों को पकड़ा नहीं और हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। यह अन्याय नहीं होने देंगे।

इनको चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए
उचियारड़ा ने कहा कि मैं चाहता था, मुझे फलोदी नहीं जाना पड़े। मेरे बिना जाए ही काम हो जाए, लेकिन इस एसपी (पूजा अवाना) ने मुझे मजबूर किया है। मैं यहां आऊ और धरने पर बैठूं। धारा 144 सिर्फ हमारे लिए लगाई गई थी। इनको चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।

क्या है मामला 
26 अप्रैल को फलोदी के बैंगटीकला पोलिंग बूथ पर दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद पथराव हो गया था। इसके चलते करीब एक घंटे तक मतदान रुका रहा था। कांग्रेस के 11 कार्यकर्ताओं को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया गया था। पथराव के बाद पुलिस ने कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को जानलेवा हमले में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें