फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: कांग्रेस प्रत्याशी करणसिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया, नामांकन सभा में सभी बड़े नेता मौजूद

Tue, 02 Apr 2024 03:49 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

प्रदेश में 26 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के चुनावों के लिए नामांकन पत्र भरने का दौर शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में जोधपुर से कांग्रेस प्रत्याशी करणसिंह उचियारड़ा ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
करणसिंह उचियारड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन का दौर जोर पकड़ने लगा है। भाजपा-कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने नामांकन दाखिल कर दिया है। जोधपुर से कांग्रेस प्रत्याशी करणसिंह उचियारड़ा ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक मनीषा पंवार, पूर्व विधायक हीराराम मेघवाल और कांग्रेस जिला अध्यक्ष अध्यक्ष सलीम खान मौजूद थे। 

विज्ञापन


नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद उम्मेद स्टेडियम में उचियारड़ा के समर्थन में हुई नामांकन सभा को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, और प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया। 

सभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अलवर, दिल्ली के बहुत पास है और वहां दिल्ली से खबर आ रही है कि इस बार सरकार आफत में है। मोदी सरकार ने युवाओं के साथ छल किया है।
विज्ञापन


जोधपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी करणसिंह उचियारड़ा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गहलोत और पायलट एक मंच पर आ गए हैं। अब कांग्रेस को जीतने से कोई नहीं रोक सकता।

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि इस बार के चुनाव के नतीजे बड़े चौंकने वाले हो सकते हैं। पायलट ने महंगाई, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों को लेकर भाजपा की केंद्र सरकार पर हमला बोला। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर 'चंदा दो-धंधा करो' का आरोप लगाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें