फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: तस्करी मामले में लूनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ साल से फरार दस हजार का इनामी गिरफ्तार

Tue, 30 Apr 2024 08:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

2016 के एक मामले में नाकाबंदी के दौरान इनोवा कार से 287 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया था। उस समय से आरोपी फरार चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध मादक पदार्थ तस्करी में आठ साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी को जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की लूनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अब आरोपी से मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


डीसीपी वेस्ट राजेश कुमार यादव ने बताया कि 14 अगस्त 2016 को नाकाबंदी के दौरान इनोवा कार से 287 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया था। उस सयम सुमता बिश्नोई सहित 12 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। मामले में शामिल आरोपी कैलाश उर्फ केवल राम पुत्र वीरदा राम बिश्नोई निवासी सिरमंडी पुलिस थाना ओसियां पिछले 8 साल से फरार चल रहा था। 

उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी केवल राम एनडीपीएस एक्ट के एक अन्य मामले में चित्तौड़गढ़ जेल से पैरोल पर भी फरार चल रहा था। पुलिस कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल बजरंग सिंह, सुरेश, बलवीर, सुनील, दिनेश, फरसाराम शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें