फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: पत्थरों से भरे ट्रैक्टर ने ली दो युवकों की जान, अंधेरे में बाइक टकराने से हुआ हादसा

Wed, 08 May 2024 10:58 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर के चेराई गांव में कल रात हुए एक हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मुख्य सड़क पर पत्थर से लदे एक ट्रैक्टर के साथ टकराने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओसियां थाना क्षेत्र के चेराई गांव में मंगलवार रात एक एक्सीडेंट में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। दोनों बाइक सवार खेत से गांव की तरफ जा रहे थे, तभी मुख्य सड़क पर पत्थर से लदे एक ट्रैक्टर से टकरा गए जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवारों को रात के अंधेरे में ट्रैक्टर से बाहर निकले पत्थर नजर नहीं आए और बाइक सवार का सिर पत्थर से टकराने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची चेराई चौकी पुलिस ने शवों को ओसियां मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। अज्ञात ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मृतकों के नाम महादेव नगर निवासी किशोर सिंह पुत्र अमरसिंह करनोत व गोदारा बेरा निवासी पूरो पत्नी पोकराम जाट बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें