फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: ‘रामसेतु पर कांग्रेस की दोहरी नीति अब ज्यादा छिप नहीं सकती’, गजेंद्र शेखावत ने गहलोत से मांगा जवाब

Sun, 20 Jul 2025 03:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर/जयपुर

सार

Jodhpur News: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कहा कि कांग्रेस को यह स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि उस हलफनामे के पीछे पार्टी की नीति थी या व्यक्तिगत राय। खासकर अशोक गहलोत जैसे वरिष्ठ नेता को इस मुद्दे पर सामने आकर जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
मंत्री गजेंद्र शेखावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। शेखावत ने कहा कि रामसेतु जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीक पर कांग्रेस की दोहरी नीति अब ज्यादा दिनों तक देश की नजरों से ओझल नहीं रह सकती।

विज्ञापन

 
‘कांग्रेस को देना होगा सुप्रीम कोर्ट में दिए एफिडेविट का जवाब’
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि जब कांग्रेस केंद्र में सत्ता में थी, तब रामसेतु के अस्तित्व को नकारते हुए सुप्रीम कोर्ट में जो हलफनामा दाखिल किया गया, उस पर आज भी देश में सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि उस हलफनामे के पीछे पार्टी की नीति थी या व्यक्तिगत राय। खासकर अशोक गहलोत जैसे वरिष्ठ नेता को इस मुद्दे पर सामने आकर जवाब देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Sawan 2025: राजसमंद में गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे, परशुराम महादेव के लिए निकली भव्य कांवड़ यात्रा
विज्ञापन

 
‘कांग्रेस की सोच और गहलोत के विचारों में फर्क तो बताए पार्टी’
शेखावत ने सवाल किया कि रामसेतु को लेकर कांग्रेस पार्टी की सोच और अशोक गहलोत के व्यक्तिगत विचारों में कितना फर्क है, यह भी देश को बताया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह विषय हिंदू आस्था और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा है। इस पर किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति लंबे समय तक स्वीकार नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

 
‘भाजपा की वैचारिक प्रतिबद्धता राम और राष्ट्र दोनों से जुड़ी’
गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक प्रतिबद्धता पर बोलते हुए कहा कि हमारे लिए राम, राष्ट्र और रचना तीनों एक हैं। उन्होंने व्यंग्य किया कि हमारे लिए भगवान और भजनलाल दोनों की राशि एक है, लेकिन जब कांग्रेस सत्ता में आती है तो देश पर मानो काल का साया छा जाता है।

यह भी पढ़ें- Jhunjhunu News: रोडवेज फर्जी हाजिरी मामला, हाईकोर्ट ने खारिज की स्टे याचिका, निलंबन को सही ठहराया


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें