फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Today: प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, कक्षा एक से 8 तक स्कूल बंद

Sat, 19 Jul 2025 07:40 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान में आज भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद 6 जिलों में स्कूलों में कक्षा एक से 8 तक के बच्चों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।
 
विज्ञापन
बारिश से बिगड़ी व्यवस्था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में बीते 24 घंटों से भीषण बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर दबाव के प्रभाव के कारण, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अगले दो दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन


बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा हुई है। आईएमडी की ओर से अतिभारी वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने कोटा, बारां, झालावाड़, अजमेर, बूंदी और राजसमंद में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी हैं।

ये भी पढ़ें- बासनपीर मामले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी, धारा 163 के बावजूद जाने की जिद पर अड़े बायतु विधायक
विज्ञापन


शुक्रवार को बूंदी, राजसमंद, कोटा, अजमेर, पाली, जोधपुर, धौलपुर और जयपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश हुई है। राजधानी जयपुर में शुक्रवार देर शाम से शुरू हुई बारिश का दौर आज सुबह भी जारी है। शनिवार को भी 6 जिलों (जोधपुर, नागौर, पाली, अजमेर, सिरोही, जालोर) में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, आठ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


बीते 24 घंटों के दौरान बूंदी में 7.87 इंच, धौलपुर में 5 इंच, प्रतापगढ़ में 5 इंच बारिश हुई। वहीं, राजसमंद में तीन स्कूली बच्चों सहित सात लोग बरसाल के बाद पानी के बहाव में फंस गए। वर्षा जनित हादसों में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को जोधपुर के अरना-झरना क्षेत्र में डूबने से युवक की मौत हो गई। सीकर में 13 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें