फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur Crime News: पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति, सुबह बच्चे मौसी के घर से लौटे तो मिली लाश

Wed, 06 Nov 2024 05:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

पुलिस ने बताया कि पूजा की मौत सिर पर चोट लगने स हुई है। चोट कितनी गहरी है और किस हथियार से वार किया गया, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। महिला का पति फिलहाल फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस कर रही आरोपी पति की तलाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर की पुलिस के लिए अनीता हत्याकांड की कहानी अभी सुलझी नहीं थी, इससे पहले ही एक और हत्या का मामला सामने आ गया। जोधपुर के रातानाडा की एक बस्ती में एक महिला की हत्या कर दी गई। इस वारदात को किसी और नहीं महिला के पति ने ही अंजाम दिया। अब पुलिस फरार पति की तलाश में जुट गई है।   

विज्ञापन


दरअसल, जोधपुर नगर निगम में अतिक्रमण दस्ते में काम करने वाला अजय बारासा शराब, स्मैक और नशीले पदार्थों का आदी था। लेकिन, यह किसी ने नहीं सोचा था कि वह अपनी ही पत्नी की हत्या कर चादर ओढ़ाकर फरार हो जाएगा। अजय के दोनों बच्चे अपनी मौसी के घर गए हुए थे। वे सुबह घर वापस लौटे और चादर हटाई तो अपनी मां को मृत अवस्था में देखक चीख पड़े।

पुलिस ने बताया कि रातानाडा थाना क्षेत्र के एक बस्ती में रहने वाले अजय ने अपनी पत्नी पूजा की देर रात हत्या कर दी। पूजा के बच्चे अपनी मौसी के घर से सुबह वापस आए तो उन्होंने अपनी मां के सिर से खून बहता देखा। इससे वे डर गए और उन्होंने अपने अंकल को इसकी सूचना दी। अंकल मौके पर पहुंचे तो उन्हें पूजा मृत अवस्था में मिली। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके को सील किया और एफएसएल टीम को बुलाया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पूजा की मौत सिर पर चोट लगने स हुई है। चोट कितनी गहरी है और किस हथियार से वार किया गया, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। महिला का पति फिलहाल फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें