फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News : सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर हुई मौत, चार गंभीर घायलों को एम्स में भर्ती कराया

Wed, 06 Nov 2024 09:28 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर के बोरानाड़ा थाना क्षेत्र में एक कार और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जोधपुर के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के बोरानाड़ा इलाके में आज एक कार और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में मां-बेटा और बहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी से बाहर निकालने में मदद की। 

विज्ञापन


हादसा बोरानाड़ा थाना इलाके के भांडू गांव के पास हुआ। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत जोधपुर के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को रास्ते से हटाकर हाईवे खुलवाया।

बोरानाडा थाना अधिकारी शकील अहमद ने बताया कि भांडू गांव के पास दोपहर में कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत होने से यह हादसा हुआ। कार में नागौर के रहने वाले 7 लोग सवार थे, जो परिवार के साथ बालोतरा के पास जसोल में माता के दर्शन करने के लिए निकले थे। वहां से नागौर लौटते समय जोधपुर के पास यह हादसा हुआ। हादसे में कार सवार रमेश उसकी पत्नी पार्वती उसकी मां इंदिरा सेन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रमेश के पिता, उसके बेटा-बेटी और एक अन्य सुमित नाम का व्यक्ति घायल हो गया। फिलहाल घायलों का जोधपुर के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया, पुलिस उसे खोजने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें