फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अमित शाह सितंबर में आएंगे जोधपुर, अनुसूचित जनजाति के पदाधिकारियों की बैठक में होंगे शामिल

Mon, 29 Aug 2022 01:55 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

भाजपा की राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की बैठक 10 सितंबर को होगी। कहा जा रहा है कि इस बैठक में दलितों को साधने की रणनीति पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
अमित शाह(फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्री अमित शाह 10 सितंबर को राजस्थान दौरे पर रहेंगे। गृह मंत्री जोधपुर में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने आ रहे हैं। वे इस बैठक के साथ जोधपुर ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं और अधिकारियों की भी बैठक में शामिल होंगे।  

विज्ञापन

कार्यक्रम की आधिकारिक सूचना और जानकारी जल्दी ही जारी की जाएगी। कहा जा रहा है कि भाजपा की राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक से दलित समाज को साधने की कोशिश की जा रही है। जालोर में दलित छात्र की मौत के बाद कोई भी भाजपा का पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचा। इसको लेकर दलित समाज में रोष है। इस घटना के बाद भाजपा को दलित समाज को साधने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें