फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर नगर निगम चुनाव: 100 वार्डों में 725 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 864 नामांकन, कई ने भरे एक से अधिक पर्चे

Mon, 31 Aug 2026 08:30 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर नगर निगम चुनाव-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। 100 वार्डों में तीन दिनों के दौरान 725 उम्मीदवारों ने 864 नामांकन पत्र दाखिल किए। अंतिम दिन 698 उम्मीदवारों ने 823 पर्चे भरे। अब नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी।

विज्ञापन
जोधपुर नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर नगर निगम आम चुनाव-2026 के तहत जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों में पार्षद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई। नामांकन के अंतिम दिन उम्मीदवारों में खासा उत्साह देखने को मिला। रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 31 अगस्त तक तीन दिनों में कुल 725 उम्मीदवारों ने 864 नामांकन पत्र दाखिल किए।

नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 27 अगस्त को केवल एक उम्मीदवार ने एक नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसके बाद 29 अगस्त को प्रक्रिया में तेजी आई और 26 उम्मीदवारों ने कुल 40 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। वहीं, नामांकन के अंतिम दिन 31 अगस्त को बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दिन 698 उम्मीदवारों ने कुल 823 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।

इस तरह वार्ड संख्या 1 से 100 तक कुल 864 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। इनके माध्यम से 725 उम्मीदवारों ने चुनाव में अपनी दावेदारी पेश की है। कई उम्मीदवारों द्वारा एक से अधिक नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के कारण नामांकन पत्रों और उम्मीदवारों की कुल संख्या में अंतर है।

रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के अनुसार, वार्ड संख्या 1 से कुल 10 उम्मीदवारों ने 10 नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड 2 से 7 उम्मीदवारों ने 8, वार्ड 3 से 8 उम्मीदवारों ने 8, वार्ड 4 से 4 उम्मीदवारों ने 5 और वार्ड 5 से कुल 12 उम्मीदवारों ने 12 नामांकन पत्र दाखिल किए।

इसी प्रकार वार्ड 6 से 6 उम्मीदवारों ने 6, वार्ड 7 से 9 उम्मीदवारों ने 10, वार्ड 8 से 4 उम्मीदवारों ने 4, वार्ड 9 से कुल 7 उम्मीदवारों ने 7 और वार्ड 10 से 6 उम्मीदवारों ने 8 नामांकन पत्र दाखिल किए।

विज्ञापन


पढ़ें: जिस सेंटर पर NEET PG की परीक्षा रद्द हुई, उसी सेंटर पर AIIMS CRE-5 के एग्जाम को लेकर बवाल; वजह क्या?

वार्ड 11 से 8 उम्मीदवारों ने 9, वार्ड 12 से 9 उम्मीदवारों ने 11, वार्ड 13 से 4 उम्मीदवारों ने 4, वार्ड 14 से 8 उम्मीदवारों ने 8, वार्ड 15 से 6 उम्मीदवारों ने 6, वार्ड 16 से 5 उम्मीदवारों ने 6, वार्ड 17 से 6 उम्मीदवारों ने 6, वार्ड 18 से 7 उम्मीदवारों ने 8, वार्ड 19 से 4 उम्मीदवारों ने 4 और वार्ड 20 से 11 उम्मीदवारों ने 12 नामांकन पत्र दाखिल किए।

वार्ड 21 से 8 उम्मीदवारों ने 11, वार्ड 22 से कुल 8 उम्मीदवारों ने 10, वार्ड 23 से 6 उम्मीदवारों ने 7, वार्ड 24 से 5 उम्मीदवारों ने 5, वार्ड 25 से 6 उम्मीदवारों ने 6, वार्ड 26 से 6 उम्मीदवारों ने 8, वार्ड 27 से 9 उम्मीदवारों ने 10, वार्ड 28 से 5 उम्मीदवारों ने 6, वार्ड 29 से 4 उम्मीदवारों ने 7 और वार्ड 30 से 6 उम्मीदवारों ने 6 नामांकन पत्र दाखिल किए।

वार्ड 31 से 13 उम्मीदवारों ने 16, वार्ड 32 से 10 उम्मीदवारों ने 12, वार्ड 33 से 6 उम्मीदवारों ने 10, वार्ड 34 से 9 उम्मीदवारों ने 9, वार्ड 35 से 4 उम्मीदवारों ने 5, वार्ड 36 से 6 उम्मीदवारों ने 6, वार्ड 37 से 8 उम्मीदवारों ने 9, वार्ड 38 से कुल 10 उम्मीदवारों ने 11, वार्ड 39 से 3 उम्मीदवारों ने 3 और वार्ड 40 से 4 उम्मीदवारों ने 5 नामांकन पत्र दाखिल किए।

वार्ड 41 से 4 उम्मीदवारों ने 6, वार्ड 42 से 6 उम्मीदवारों ने 10, वार्ड 43 से कुल 5 उम्मीदवारों ने 8, वार्ड 44 से कुल 9 उम्मीदवारों ने 9, वार्ड 45 से 6 उम्मीदवारों ने 7, वार्ड 46 से कुल 9 उम्मीदवारों ने 9, वार्ड 47 से कुल 19 उम्मीदवारों ने 20, वार्ड 48 से 12 उम्मीदवारों ने 13, वार्ड 49 से कुल 8 उम्मीदवारों ने 8 और वार्ड 50 से कुल 9 उम्मीदवारों ने 10 नामांकन पत्र दाखिल किए।

वार्ड 51 से कुल 12 उम्मीदवारों ने 16, वार्ड 52 से कुल 11 उम्मीदवारों ने 14, वार्ड 53 से 4 उम्मीदवारों ने 4, वार्ड 54 से 6 उम्मीदवारों ने 9, वार्ड 55 से कुल 4 उम्मीदवारों ने 7, वार्ड 56 से कुल 9 उम्मीदवारों ने 12, वार्ड 57 से 2 उम्मीदवारों ने 2, वार्ड 58 से 3 उम्मीदवारों ने 4, वार्ड 59 से 3 उम्मीदवारों ने 3 और वार्ड 60 से 4 उम्मीदवारों ने 4 नामांकन पत्र दाखिल किए।

वार्ड 61 से 3 उम्मीदवारों ने 4, वार्ड 62 से 6 उम्मीदवारों ने 6, वार्ड 63 से 8 उम्मीदवारों ने 9, वार्ड 64 से 4 उम्मीदवारों ने 5, वार्ड 65 से 6 उम्मीदवारों ने 6, वार्ड 66 से 9 उम्मीदवारों ने 11, वार्ड 67 से 9 उम्मीदवारों ने 11, वार्ड 68 से 3 उम्मीदवारों ने 5, वार्ड 69 से 8 उम्मीदवारों ने 11 और वार्ड 70 से 4 उम्मीदवारों ने 7 नामांकन पत्र दाखिल किए।

वार्ड 71 से 6 उम्मीदवारों ने 8, वार्ड 72 से 8 उम्मीदवारों ने 9, वार्ड 73 से 16 उम्मीदवारों ने 19, वार्ड 74 से 11 उम्मीदवारों ने 14, वार्ड 75 से कुल 10 उम्मीदवारों ने 12, वार्ड 76 से 7 उम्मीदवारों ने 7, वार्ड 77 से कुल 7 उम्मीदवारों ने 7, वार्ड 78 से कुल 8 उम्मीदवारों ने 13, वार्ड 79 से कुल 8 उम्मीदवारों ने 8 और वार्ड 80 से 7 उम्मीदवारों ने 9 नामांकन पत्र दाखिल किए।

वार्ड 81 से 9 उम्मीदवारों ने 11, वार्ड 82 से 6 उम्मीदवारों ने 9, वार्ड 83 से 7 उम्मीदवारों ने 8, वार्ड 84 से 2 उम्मीदवारों ने 4, वार्ड 85 से 5 उम्मीदवारों ने 7, वार्ड 86 से 8 उम्मीदवारों ने 10, वार्ड 87 से कुल 14 उम्मीदवारों ने 21, वार्ड 88 से 9 उम्मीदवारों ने 9, वार्ड 89 से 7 उम्मीदवारों ने 7 और वार्ड 90 से 4 उम्मीदवारों ने 4 नामांकन पत्र दाखिल किए।

वहीं, वार्ड 91 से 7 उम्मीदवारों ने 9, वार्ड 92 से 10 उम्मीदवारों ने 13, वार्ड 93 से 13 उम्मीदवारों ने 13, वार्ड 94 से 11 उम्मीदवारों ने 15, वार्ड 95 से 9 उम्मीदवारों ने 10, वार्ड 96 से 7 उम्मीदवारों ने 9, वार्ड 97 से 7 उम्मीदवारों ने 8, वार्ड 98 से 9 उम्मीदवारों ने 14, वार्ड 99 से 5 उम्मीदवारों ने 7 और वार्ड 100 से 6 उम्मीदवारों ने 6 नामांकन पत्र दाखिल किए।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। इस दौरान नामांकन पत्रों की वैधता की जांच होगी। इसके बाद निर्धारित समयावधि में उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे।

नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव मैदान में शेष उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी और उन्हें चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। निर्वाचन विभाग की ओर से नगर निगम आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें