फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जोधपुर में रक्षा मंत्री की जनसभा आज, CM के गृहक्षेत्र में बताएंगे सरकार के नौ साल साल की उपलब्धियां

Wed, 28 Jun 2023 02:54 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 09 वर्ष की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर बालेसर में विशाल आम सभा 28 जून को शाम चार बजे आयोजित होगी।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज (28 जून) जोधपुर में बड़ी जनसभा करने आएंगे। बालेसर में राजनाथ सिंह की आमसभा होगी। मोदी सरकार के नौ वर्ष की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर बालेसर में विशाल आम सभा को रक्षामंत्री संबोधित करेंगे। साथ ही प्रदेश की गहलोत सरकार पर ही निशाना लगाएंगे।

विज्ञापन


रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ बालेसर में आयोजित विशाल आम सभा में राजस्थान बीजेपी के कई कद्दावर नेता शामिल होंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, कैलाश चौधरी समेत वरिष्ठ बीजेपी नेता, सांसद-विधायक आमसभा में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 09 वर्ष की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर बालेसर में विशाल आम सभा 28 जून को शाम चार बजे आयोजित होगी, जिसे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे।

भारत की सीमाओं की सुरक्षा को लेकर राजनाथ सिंह देंगे बड़ा भाषण
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पश्चिमी राजस्थान मारवाड़ के गढ़ जोधपुर में आ रहे हैं। ये सीएम अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत दोनों का गृह क्षेत्र है। ऐसे में यहां पर केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों के साथ ही पड़ोसी देश पाकिस्तान को लेकर नीतियों और सरहद की सुरक्षा, सीमा पार से हो रही अवैध मादक पदार्थ तस्करी और हथियारों-ड्रोन के खिलाफ कार्रवाई, आतंकवाद जैसे मुद्दों पर भी राजनाथ सिंह बोलेंगे। पाकिस्तान को घेरने के साथ ही मोदी सरकार में देश की सीमाओं मजबूती और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ी साख पर राजनाथ सिंह भाषण देंगे। सूत्रों के मुताबिक सेना के वरिष्ठ अफसरों के साथ भी राजनाथ सिंह का मुलाकात का कार्यक्रम है।
विज्ञापन


शाम चार बजे जोधपुर के बालेसर में राजनाथ सिंह की जनसभा
राजस्थान विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां ने बताया कि 28 जून को फ्लाइट से वह 2.25 बजे जोधपुर पहुंचेंगे, जहां से सड़क मार्ग से बालेसर पहुंचेंगे। शाम को चार बजे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ विशाल आमसभा में शामिल होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें