फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: संपर्क से समर्थन अभियान में शेखावत ने घर-घर जाकर बताई सरकार की उपलब्धियां, 'मोदी@20' पुस्तक की भेंट

Mon, 26 Jun 2023 08:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

'संपर्क से समर्थन' अभियान के तहत केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह ने प्रबुद्धजनों के निवास जाकर 'मोदी @20' की पुस्तक भेंट की। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों के साथ भाजपा के विजन से रूबरू कराया।
विज्ञापन
पुस्तक भेंट करते केंद्रीय मंत्री शेखावत। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर भारतीय जनता पार्टी के 'संपर्क से समर्थन' अभियान के तहत केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सोमवार को जोधपुर शहर के गणमान्य लोगों के यहां मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने केंद्र सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों सरकार के कामकाज, आगामी योजनाओं और विश्व स्तर पर भारत के मान-सम्मान के लिए किए जा रहे प्रयासों सहित अनेक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान नौ वर्ष के कार्यकाल की बुकलेट और 'मोदी@20' पुस्तक भी भेंट की।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शेखावत सुबह 10.30 बजे दिल्ली से जोधपुर पहुंचे। जिला अध्यक्ष देवेंद्र सालेचा के साथ शेखावत सबसे पहले इनकम टैक्स कॉलोनी पहुंचे और समाजसेवी एनके मेहता, नरेंद्र आडवाणी और अनुराधा आडवाणी से मुलाकात की। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों के साथ भाजपा के विजन से रू-ब-रू कराया। शेखावत ने अनुराधा आडवाणी को 'मोदी@20' किताब भेंट की।

केंद्रीय मंत्री शेखावत वरिष्ठ समाज सेवी प्रोफेसर डॉ. के.एन. भंडारी से मुलाकात करने उनके सेक्शन सात स्थित निवास गए और मोदी सरकार के नौ वर्ष के सफल कार्यकाल की उपलब्धियां बताईं। इस दौरान भाजपा के अनेक कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री शेखावत का स्वागत भी किया। शेखावत ऑल इंडिया बस ओनर्स ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट जगदेव सिंह खालसा से मिले और उनको मोदी सरकार कार्यों की पुस्तक भेंट की। केंद्रीय मंत्री शेखावत राजस्थान मेघवाल परिषद के अध्यक्ष एस. एल. लखानी के निवास भी गए और मोदी सरकार की उपलब्धियों की बुकलेट भेंट की।
विज्ञापन


आसेरी के पांव छूकर आशीर्वाद लिया
शेखावत प्रतापनगर स्थित संजय गांधी कालोनी में वरिष्ठ जनसंघी नेता हीरालाल आसेरी से मिलने भी गए। इस बस्ती में मंत्री शेखावत का स्वागत किया गया। उन्होंने वयोवृद्ध नेता हीरालाल आसेरी जी के पांव छू कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आसेरी ने भाजपा जिंदाबाद का जोशीला नारा लगाया और मंत्री शेखावत का स्वागत किया।

सत्संग और संत समागम में शामिल हुए
जोधपुर प्रवास के दौरान परम पूज्य महंत सुरजाराम महाराज की 21वीं पुण्यतिथि पर आयोजित सत्संग और संत समागम में शामिल हुए। कबीर आश्रम माधोबाग में  सेवा कार्य, सत्संग में कबीर आश्रम के गादीपति डॉ. रूपचंद दास जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सभा का लिया फीडबैक
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 जून को जोधपुर संसदीय क्षेत्र के प्रवास हैं। राजनाथ सिंह बालेसर में भारतीय जनता पार्टी के महाजनसंपर्क अभियान के तहत बालेसर में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा की तैयारियों को लेकर जोधपुर भाजपा शहर, जोधपुर देहात उत्तर और जोधपुर देहात दक्षिण के कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हैं। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष देवेंद्र सालेचा से सभा के लिए जोधपुर शहर जिला की तैयारियों के संबंध में फीडबैक लिया। जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने अवगत करवाया कि जोधपुर से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बालेसर में राजनाथ सिंह की सभा में शामिल होंगे। सभी बारह मंडली से कार्यकर्ता जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें